एक्सप्लोरर

मणिशंकर अय्यर के बिगड़े बोल, बांग्लादेश का जिक्र कर भारत के लिए ये क्या बोल गए?

Mani Shankar Aiyar: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बाद सैन्य तख्तापलट हो गया है. वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भी देश छोड़ना पड़ा गया था. इसी बीच मणिशंकर अय्यर ने एक बड़ा बयान दिया है.

Congress leader Mani Shankar Aiyar: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां कुछ-कुछ भारत में भी बननी शुरू हो गई हैं और लोगों के मन में चुनावों की निष्पक्षता को लेकर शक पैदा होने लगा है, इसलिए हमें पड़ोसी देश से सीख लेते हुए सावधान रहने की जरूरत है.

अय्यर ने आईएएनएस के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि भारत में भी आर्थिक विकास के बावजूद बेरोजगारी बहुत बढ़ चुकी है. उन्होंने कहा, 'वहां की परिस्थिति और हमारी परिस्थिति में काफी तुलना की जा सकती है. उनके लोकतंत्र में कमियां महसूस होने लगीं. जो उनके चुनाव हुए - पहले और इस बार भी - तो विपक्ष की पार्टियों ने भाग ही नहीं लिया, क्योंकि उनको लगा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होंगे.'

'मुनासिब जवाब नहीं मिल रहा है'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे देश में वैसी परिस्थिति नहीं है, विपक्ष की पार्टियां भाग ले रही हैं, लेकिन बहुत से आरोप लग रहे हैं 'जिनका कोई मुनासिब जवाब नहीं मिल रहा है'. उन्होंने देश में पिछले लोकसभा चुनाव के बारे में कहा, 'कोई 89 सीट पर जो फर्क आया है, जितना पहले बताया गया था कि वोट डाले गये हैं, और अब गिनती करके कहते हैं कि वोट बढ़े हैं, तो ऐसी परिस्थिति में हम यह भी कह सकते हैं कि जैसा शक बांग्लादेश में पैदा हुआ कि यह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव है क्या, वैसा ही शक यहां भी आने लगा है - वहां तो उभर गया है, लेकिन यहां अभी शुरू हुआ है.'

'हमें सावधान रहना है'

अय्यर ने कहा कि जो सबक हमें सीखना है वह यह है कि 'विकसित भारत बनाना एक अलग चीज है, लेकिन वह आजाद भारत होगा क्या? वह एक लोकतांत्रिक भारत होगा क्या?' उन्होंने कहा कि ये सब सवाल उठते हैं. वह किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं, लेकिन 'ऐसे सवाल उठते हैं और हमें सावधान रहना है'. इससे पहले एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने भी कहा था कि बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी हो सकते हैं. उनके इस बयान की एनडीए नेताओं ने चौतरफा आलोचना की है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget