एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, राज्य में लगी पाबंदियों में और ढील की उम्मीद

राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से हो रहा है. उड़ानों का संचालन भी नियमित है. स्थानीय लोगों के लिए 300 ‘पब्लिक बूथ’ स्थापित किये गए हैं, जहां से वे अपने सगे-संबंधियों और अन्य लोगों से बात कर सकते हैं.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हैं. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए विभिन्न जिलों में पूर्वाभ्यास के पूरा होने के बाद पाबंदियों में आगे और ढील दिये जाने की उम्मीद है. कश्मीर के कई हिस्सों में निषेधाज्ञा में ढील दी गयी है, वहीं जम्मू क्षेत्र में पाबंदियां लगभग पूरी तरह से हटा ली गयी है. हालांकि, कश्मीर के कई हिस्सों में पाबंदियां जारी हैं.

भव्य तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस- प्रशासन

प्रशासन को उम्मीद है कि राज्य के सभी हिस्सों में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य तरीके से मनाया जाएगा. लगभग हफ्ते भर पहले जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने के केंद्र के फैसले के बाद सुरक्षा कारणों को लेकर ये पाबंदियां लगाई गई थी.

स्थानीय लोगों के लिए स्थापित किये गए 300 ‘पब्लिक बूथ’

प्रधान सचिव रोहित कंसल ने मंगलवार को कहा कि प्रशासन राज्य के सभी हिस्सों में पाबंदियों में ढील देने की नीति अपना रहा है और सोमवार को ईद का त्योहार और नमाज शांतिपूर्ण रहें. उन्होंने कहा कि निरंतर यह कोशिश की जा रही है कि लोगों को रोक-टोक का सामना नहीं करना पड़े और उन्हें हर संभव तरीके से सुविधाएं मुहैया की जाए. जहां तक संचार की बात है, स्थानीय लोगों के लिए 300 ‘पब्लिक बूथ’ स्थापित किये गए हैं, जहां से वे अपने सगे-संबंधियों और अन्य लोगों से बात कर सकते हैं. एक दिन में 5,000 फोन कॉल किये गए. सभी तरह की मेडिकल सेवाएं सामान्य रूप से और निर्बाध जारी हैं.

लाल चौक पर फहराया जाएगा तिरंगा

कंसल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से हो रहा है. उड़ानों का संचालन भी नियमित है. सोशल मीडिया मंचों पर फैलाई जा रही कुछ दुष्प्रचार करने वाली चीजों पर सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कंसल ने कहा कि जब कभी किसी फेक अकाउंट के बारे में या गलत सूचना फैलाने की कोशिश या शरारत की कोशिश के बारे में हमें जानकारी दी जाती है, उनसे प्रक्रिया के मुताबिक, कानून और सरकार के पास उपलब्ध सभी उपायों के तहत निपटा जाता है.’ लाल चौक सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के बारे में पूछे जाने पर कंसल ने कहा कि इस अवसर को पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

370: पीएम मोदी बोले- यह राजनीति नहीं राष्ट्र की बात, आतंकियों के लिए धड़कता है विरोध करने वालों का दिल

370 पर राहुल vs राज्यपाल: सत्यपाल मलिक बोले- मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं राहुल, समस्याएं और बढ़ेंगी

370: पाकिस्तान ने UN को लिखी कश्मीर पर चर्चा के लिए चिट्ठी, आज PoK का दौरा करेंगे इमरान खान

प्रियंका गांधी से 370 को लेकर सवाल पूछने पर कांग्रेस समर्थक की गुंडागर्दी, एबीपी गंगा के पत्रकार को धमकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget