एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह यादव की ‘धमकी’ की जांच करेगी एसआईटी

मुलायम सिंह यादव पर धमकी के आरोप लगाने पर अखिलेश सरकार ने अमिताभ ठाकुर को निलंबित कर दिया था. ठाकुर लगातार कोर्ट में लड़ाई लड़ते रहे. पहले ख़ुद बहाल हुए और अब मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ जांच आगे बढ़वाने के लिए जुटे हुए हैं.

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के एक आईपीएस अफ़सर को धमकी देने की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है. डीएसपी की अगुवाई में चार पुलिस अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम जल्द काम शुरू कर देगी. यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पर आरोप है कि उन्होंने आईजी अमिताभ ठाकुर को फ़ोन पर धमकी दी थी.

बात 10 जुलाई 2015 की है, तब यूपी में अखिलेश यादव की सरकार थी. अमिताभ ठाकुर का आरोप है कि मुलायम सिंह यादव ने गायत्री प्रजापति की पैरवी करने के बहाने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी. गायत्री उन दिनों यूपी के खनन मंत्री थे जो अब जेल में बंद हैं. लखनऊ पुलिस ने इस मामले में मुलायम सिंह यादव पर केस दर्ज करने से मना कर दिया था. बाद में ठाकुर कोर्ट चले गए. फिर अदालत के आदेश के बाद मुलायम सिंह यादव पर हज़रतगंज थाने में मुकदमा लिखा गया. लेकिन अखिलेश यादव के राज में जांच आगे नहीं बढ़ी.

मुलायम सिंह यादव पर धमकी के आरोप लगाने पर अखिलेश सरकार ने अमिताभ ठाकुर को निलंबित कर दिया था. ठाकुर लगातार कोर्ट में लड़ाई लड़ते रहे. पहले ख़ुद बहाल हुए और अब मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ जांच आगे बढ़वाने के लिए जुटे हुए हैं. इस केस में पुलिस अब तक मुलायम सिंह यादव के आवाज़ के नमूने भी नहीं ले पाई है, जबकि कोर्ट ने 20 अगस्त 2016 को ही इसके आदेश दे दिए थे.

मुलायम सिंह यादव के दिल्ली और लखनऊ वाले घर पर कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन वे आवाज़ के नमूने देने को अब तक तैयार नहीं हुए हैं. यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अब जांच में तेज़ी की उम्मीद बढ़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget