एक्सप्लोरर

CCTV Footage: अस्पताल ले जाए जाने से पहले होटल के कॉरिडोर में दिखे थे सिंगर केके, सीसीटीवी में कैद हुए आखिरी पल

CCTV Footage of KK: केके को सीने में दर्द की शिकायत होने पर जब अस्पताल ले जाया गया, उससे पहले वह होटल के कॉरिडोर में टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) के शुरुआती निष्कर्षों से ऐसा संकेत मिलता है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ने के कारण हुई है. वहीं सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में सामने आया है कि सिंगर केके (Singer KK) कथित तौर पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाने से पहले कोलकाता के होटल के कॉरिडोर में टहल रहे थे.

फुटेज में दिख रहा है कि कोलकाता के ऑडिटोरियम में परफॉर्मेंस के बाद वो गले में एक तौलिया लिए हुए चलते हुए दिखाई दे रहे थे. कॉन्सर्ट के दौरान भीषण गर्मी के बीच वेंटिलेशन की कथित कमी को लेकर सवाल उठाए गए हैं.

लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं

पुलिस ने बताया था कि केके मंगलवार रात एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद होटल पहुंचे थे और इसके बाद अस्वस्थ महसूस होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ‘मृत लाया’ हुआ घोषित कर दिया था. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गायक को ‘लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं’ थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

ये भी पढ़ें- Money Laundering Case: स्मृति ईरानी बोलीं- सत्येंद्र जैन को क्यों बचा रहे केजरीवाल? दिल्ली सीएम ने दिया ये जवाब...

इस वजह से हुआ केके का निधन

अधिकारी ने कहा, ‘प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि गायक की मृत्यु हृदय की मांसपेशियों के रक्त प्रवाह की रूकावट के कारण हुई. उनकी मौत के पीछे कोई साजिश नहीं थी. जांच में यह भी पाया गया कि गायक को लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं थीं.’ अधिकारियों ने जांच के तहत होटल अधिकारियों से बात की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की.

कोलकाता पुलिस ने शुरू की जांच

मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) के निधन पर कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, विपक्षी दल BJP ने पश्चिम बंगाल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया जिस पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि BJP को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Caste Based Census: बिहार में होगी जातिगत जनगणना, सर्वदलीय बैठक में प्रस्ताव पास, सीएम नीतीश कुमार ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget