एक्सप्लोरर

Layoff: इस बैंक में जाएगी 4 हजार कर्मचारियों की नौकरी, इंसान नहीं करेंगे काम, उनकी जगह...

Layoff: डीबीएस बैंक में करीब 41 हजार कर्मचारी हैं. इसके अलावा 8 से 9 हजार अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं. सीईओ ने ऐलान किया है कि अगले तीन सालों में बैंक 10 फीसदी वर्कफोर्स कम करेगा.

DBS Bank Layoff: दुनिया के टॉप बैंक में शामिल डीबीएस ग्रुप अगले तीन साल में अपने वर्कफोर्स में 10 फीसदी यानी करीब चार हजार कर्मचारियों की कटौती करेगा. डीबीएस ग्रुप की ओर से ये कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को तेजी से इंटीग्रेट कर रही है.  

सीईओ पीयूष गुप्ता ने कहा, जो कर्मचारी इसमें प्रभावित होंगे, उनमें मुख्य रूप से अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े लगभग एक हजार रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी की ओर से यह खुलासा नहीं किया गया है कि कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी.

उन्होंने कहा, 'मेरा अनुमान है कि हम अगले तीन सालों में अपने कर्मचारियों की संख्या में चार हजार या 10 फीसदी की कटौती करने जा रहे हैं.' उन्होंने इस कटौती के लिए बैंकिंग सेक्टर में एआई की बढ़ती भूमिका की ओर से इशारा किया. उन्होंने इस पर भी जोर दिया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक खास टेक्नोलॉजी है, जिससे सेल्फ क्रिएशन और रेप्लिकेट टास्क किए जा सकते हैं.

चार हजार कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा 

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, डीबीएस के एक प्रवक्ता ने वर्कफोर्स में कटौती को लेकर विस्तार में बताते हुए कहा, 'अगले तीन सालों में हम एआई प्रोजेक्ट के जरिए चार हजार अस्थायी या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की कटौती करेंगे. हमें उम्मीद है कि जिन लोगों की नौकरी जाएगी उनका अनुबंध भी अगले कुछ वर्षों में पूरा हो जाएगा.'

डीबीएस बैंक में करीब 50 हजार कर्मचारी

बता दें कि साउथ-ईस्ट एशिया की सबसे बड़ी बैंक डीबीएस में करीब 41 हजार कर्मचारी हैं. इसके अलावा 8 से 9 हजार अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी हैं. पिछले साल सीईओ पीयूष गुप्ता ने खुलासा किया था कि डीबीएस पिछले एक दशक से एआई टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहा है. 

दुनिया की 40 फीसदी नौकरियों पर खतरा: IMF 

पीयूष गुप्ता मार्च में डीबीएस ग्रुप के सीईओ पद छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उनकी जगह उप सीईओ तान सु शान जिम्मेदारी संभालेंगे. एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव ने इसके लाभ और नुकसान को लेकर बहस छेड़ दी है. आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि एआई की वजह से दुनिया में करीब 40 फीसदी नौकरियों में कटौती की संभावना है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget