एक्सप्लोरर

सिग्नेचर विवाद: अमानतुल्ला ने कहा- तिवारी को सिर्फ मंच पर चढ़ने से रोका, BJP कार्यकर्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत

दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायतों पर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अभी तक मनोज तिवारी या अमानतुल्लाह की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है, न ही अभी तक कोई केस दर्ज किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज में उद्घाटन कार्यक्रम में जमकर विवाद हुआ. बीजेपी सांसद और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मनोज तिवारी का कहना है कि विधायक अमानतुल्लाह खान ने मंच से धक्का दिया और गोली मारने की धमकी दी. मनोज तिवारी पर भी पुलिस पर हाथ उठाने का आरोप है. इस विवाद पर अमानतुल्ला खान का कहना है कि वो मनोज तिवारी को मंच से रोकने की कोशिश कर रहे थे ना कि धक्का दे रहे थे.

बता दें कि रविवार को दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने 14 लंबे इंतजार के बाद सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन किया था, जिसमें स्थानीय सांसद मनोज तिवारी बिना निमंत्रण के पहुंच गए थे और फिर श्रेय लेने की होड़ में हंगामा खड़ा हो गया, मंच पर धक्कामुक्की भी हुई.

इस मामले में अब बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उस्मानपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में कहा गया है कि उनके साथ मारपीट की गई और चोटें आई हैं. दिल्ली पुलिस का कहना है कि शिकायतों पर जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि अभी तक मनोज तिवारी या अमानतुल्लाह की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है, न ही अभी तक कोई केस दर्ज किया गया है.

मनोज तिवारी ने आप विधायक पर लगाए गभीर आरोप मनोज तिवारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''अमानतुल्ला ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और मुझसे तीन-चार बार कहा कि गोली मार दूंगा. अमानातुल्लाह बेल पर है और इस तरह के लोगों पर लगाम लगाई जानी चाहिए. '' मनोज तिवारी ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. तिवारी ने कहा, ''मेरे साथ धक्का-मुक्की करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई है. इस क्षेत्र के अतिरिक्त डीसीपी-1 कह रहे हैं कि कुछ आप कार्यकर्ता घायल हो गए. मैं उन्हें महज चार दिन में दिखाऊंगा कि पुलिस ने क्या किया है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों भी उनके साथ गलत व्यवहार किया. वहीं पुलिस पर हाथ उठाने पर मनोज तिवारी ने गोल मोल जवाब दिया है.

अमानतुल्ला खान ने तिवारी के आरोपों पर क्या कहा? अमानतुल्ला ने मनोज तिवारी के आरोपों को गलत बताया है. अमानतुल्ला खान का कहना है कि वो सिर्फ तिवारी को मंच पर चढ़ने से रोक रहे थे. अमानतुल्ला खान ने कहा, ''जब वो स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे मैंने उन्हें रोका. मैंने उन्हें धक्का नहीं दिया. उनके बर्ताव से साफ था कि अगर वो मंच पर चढ़ जाते तो सीएम के साथ बुरा बर्ताव कर सकते थे या सीएम पर हमला कर सकते थे.

अमानतुल्ला ने कहा, ''तिवारी को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया था, इसके बावजूद वो अपने समर्थकों के साथ आए. उन्होंने हमारे पोस्टर और होर्डिंग लॉन्च किए, काले झंडे दिखाए और हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किए. जब अरविंद जी आए तब वो मंच के पास आ गए लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं रोका.''

शीला दीक्षित को आमंत्रित करना चाहिए था: कांग्रेस कांग्रेस ने पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की आलोचना की है. कांग्रेस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल सरकार को सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को आमंत्रित करना चाहिए था, वह इस परियोजना की 'असल वास्तुकार' थीं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने अपने चार साल के शासनकाल में एक भी परियोजना शुरू नहीं की. पिछली कांग्रेस सरकार की ओर से शुरू की गई परियोजनाओं का ही श्रेय ले रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget