एक्सप्लोरर

'शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ निष्पक्ष तरीके से जीत हासिल नहीं की', BJP से TMC में आए इस नेता का दावा

’’मजूमदार ने कहा, ‘‘नंदीग्राम में मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी. हाथ की सफाई से शुभेंदू ने अचानक ममता बनर्जी को पछाड़ दिया, जिन्हें शुरू में विजेता घोषित किया गया था.’’

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आने के कुछ दिनों बाद वरिष्ठ नेता जॉय प्रकाश मजूमदार ने यह कहकर एक विवाद छेड़ दिया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदू अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से निष्पक्ष तरीके से जीत हासिल नहीं की. मजूमदार को जनवरी के अंतिम सप्ताह में ‘‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’’ के लिए भाजपा द्वारा निलंबित कर दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के पूर्व मेदिनीपुर के निर्वाचन क्षेत्र से विजेता घोषित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद अधिकारी ने सीट कैसे जीती, यह "चौंकाने वाला" था.

तृणमूल कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष, किसी समय ममता बनर्जी के घोर आलोचक थे. उन्होंने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे याद है कि शुभेंदू ने 2 मई की रात को कहा था कि नंदीग्राम जीतने के लिए उन्हें हथकंडा अपनाना होगा. ’’मजूमदार ने कहा, ‘‘नंदीग्राम में मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी. हाथ की सफाई से शुभेंदू ने अचानक ममता बनर्जी को पछाड़ दिया, जिन्हें शुरू में विजेता घोषित किया गया था.’’ राज्य के पूर्व मंत्री राजीव बंधोपाध्याय ने भी दावा किया कि मजूमदार के दावे 100 प्रतिशत सच हैं. बंधोपाध्याय ने भाजपा के टिकट पर डोमजूर से चुनाव लड़ा था और हार गए थे तथा उसके बाद टीएमसी में लौट गए थे.

बंधोपाध्याय ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि शुभेंदू अधिकारी को निष्पक्ष तरीके से विजेता घोषित नहीं किया गया था. मैं इसकी पुष्टि कर सकता हूं.’’भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मजूमदार और बंधोपाध्याय टीएमसी में शामिल होने के बाद अपने "असली रंग" दिखा रहे हैं. भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘मजूमदार नयी पार्टी सुप्रीमो के सामने अपनी रेटिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने अतीत में भद्दी टिप्पणी की थी. भाजपा प्रेस ब्रीफिंग में उनकी टिप्पणियों के फुटेज अब भी उपलब्ध हैं. क्या वह अब उन सभी टिप्पणियों को वापस लेंगे?’’

राजीव बंधोपाध्याय के बारे में बात करते हुए, भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह ये झूठे दावे करके टीएमसी सुप्रीमो को प्रभावित करना चाहते हैं. यह देखते हुए कि उन्हें टीएमसी के मामलों को देखने के लिए त्रिपुरा स्थानांतरित कर दिया गया है, डोमजूर के पूर्व विधायक वापस आने की पूरी कोशिश कर रहे होंगे.’’चुनाव आयोग के अनुसार, अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को 1900 से अधिक मतों से हराया. टीएमसी सुप्रीमो के सीट जीतने की खबरों के कुछ ही घंटों बाद यह घोषणा की गई. बाद में बनर्जी ने नंदीग्राम के चुनावी परिणाम को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था. वह 2021 में बाद में भवानीपुर से विधानसभा के लिए चुनी गईं.

ये भी पढ़ें- Yogi Cabinet News: योगी की दूसरी पारी में इन चेहरों पर दांव लगा सकती है BJP, जानिए किन नामों की हो रही है चर्चा

ये भी पढ़ें- Punjab: 16 मार्च को सिर्फ भगवंत मान लेंगे CM पद की शपथ, अन्य 16 मंत्रियों का बाद में होगा शपथ समारोह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget