एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ पूरा, अब होगा नार्को टेस्ट

दिल्ली पुलिस ने आज आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा कर लिया है. उसने यह टेस्ट 5 दिन चले सेशन में पूरा किया है. अब 1 दिसंबर को आफताब का नार्को टेस्ट किया जाएगा.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब (Aftab Poonawala) का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है. अब आफताब के नार्को टेस्ट के लिए 1 दिसंबर की तारीख तय की गई है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि म के लिए अदालत से 1 दिसंबर की तारीख ली गयी है. आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट 5 दिन के दौरान चलाये गए सेशन में पूरा हुआ है. 

आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए 22 नवंबर को रोहिणी स्थित एफएसएल में लाया गया था. एफएसएल के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ संजीव गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को पॉलीग्राफ टेस्ट को पूरा कर लिया गया है. अब ये टेस्ट कंपलीट हो चुका है. जल्द ही इसकी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी जाएगी.

आफताब को कब लाया गया था?
आफताब को मंगलवार (29 नवंबर) को लगभग 8:30 बजे तिहाड़ जेल से रोहिणी स्थित एफएसएल के लिए बाहर निकाला गया. दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन की सुरक्षा के बीच आफताब को बाहर लाया गया. सोमवार शाम को जेल वैन पर हुए हमले के बाद जेल प्रशासन ने थर्ड बटालियन से आफताब की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा था, जिसके बाद जेल वैन को एस्कॉर्ट करते हुए एफएसएल लाया गया.
वहीं एफएसएल के बाहर भी सुबह से ही बीएसएफ और रोहिणी जिले के प्रशांत विहार थाने की पुलिस तैनात थी. सुबह 9:30 बजे आफताब को एफएसएल लाया गया. 

कितने बजे शुरू हुई पॉलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया?
आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का आखिरी सेशन मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे शुरू किया था. एफएसएल के अधिकारियों का कहना है कि 1 से डेढ़ घंटे का समय सामान्य होने के लिये दिया जाता है. यह वजह रही कि टेस्ट 11 बजे शुरू किया गया था. जो दोपहर लगभग 2:30 बजे तक चला. इस साढ़े तीन घंटे में अंतिम सेशन के अलावा नार्को से पहले किये जाने वाले जो टेस्ट होते हैं, वो भी किये थे. 

नार्को टेस्ट के लिए नहीं मिली है आधिकारिक रिक्वेस्ट
एफएसएल के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव गुप्ता का कहना है कि हमारी तरफ से नार्को की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन दिल्ली पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर हमारे पास 1 दिसंबर को लेकर अभी कोई रिक्वेस्ट नहीं दी गई है.

आफताब को कब एफएसएल लैब लाया गया था?
पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए आफताब को रोहिणी स्थित एफएसएल की लैब में लगातार 5 दिन के लिए लाया गया था. सबसे पहले 22 नवंबर को उस दिन इसका प्री टेस्ट हुआ था. फिर 24 और 25 को नवंबर को आफताब को थोड़ा फीवर था, इसलिए आफताब को फिर से 28 और 29 नवंबर को भी एफएसएल लैब लेकर आया गया था.

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत और सचिन पायलट ताजा विवाद के बाद पहली बार साथ आए नजर, ये था मौका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
EC विवाद: TMC-CPM के साथ आने पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल - 'ममता ने खुद को बचाने...'
EC विवाद: TMC-CPM के साथ आने पर बोलीं अग्निमित्रा पॉल - 'ममता ने खुद को बचाने...'
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
अभिजीत दीपके का CM हिमंत को अल्टीमेटम - 'अगर आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो...'
अभिजीत दीपके का CM हिमंत को अल्टीमेटम - 'अगर आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत

Embed widget