एक्सप्लोरर

Sharad Pawar: 'क्लियर करें अपना स्टैंड, लेकिन हम...', शरद पवार और PM के मंच शेयर करने पर बोले संजय राउत

Sharad Pawar News: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर इस समय शरद पवार प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हैं तो इससे लोगों तक विपक्षी गठबंधन को लेकर क्या मैसेज जाएगा

MVA News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (1 अगस्त) को पुणे के दौरे पर हैं. विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के अलावा उन्हें यहां लोक मान्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार भी मुख्य अतिथि के तौर पर नजर आ सकते हैं. हालांकि, उनके इस फैसले से महाविकास अघाड़ी में हलचल मच गई है. एमवीए नेताओं का मानना है कि शरद पवार को कार्यक्रम में शामिल नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे विपक्षी एकजुटता को लेकर गलत संदेश लोगों तक जाएगा.

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर इस समय शरद पवार प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करते हैं तो इससे लोगों तक विपक्षी गठबंधन को लेकर क्या मैसेज जाएगा, इससे पवार को भी अवगत होना चाहिए.

राउत बोले, पवार क्लियर करें अपना स्टैंड
उन्होंने कहा, "जब विपक्षी गठबंधन- एमवीए और INDIA के नेता ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होते हैं तो इससे लोगों में कंफ्यूजन पैदा होती है. पवार एक अनुभवी नेता हैं, जिन्हें ये सब बताने की जरूरत नहीं है." उन्होंने आगे यह भी कहा कि यहां पवार के रुख को लेकर भ्रम हो सकता है, उन्हें स्थिति साफ करनी होगी लेकिन हम साथ हैं. एमवीए मजबूत है और INDIA गठबंधन और भी ज्यादा मजबूत है.

कांग्रेस ने भी कार्यक्रम में शामिल ने होने की अपील की
वहीं, कांग्रेस ने भी पवार से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का आग्रह किया है. मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने कहा, "मैं उनसे आग्रह करती हूं कि वह एक बार फिर अपने फैसले पर विचार करें." उधर, पवार के पोते और एनसीपी विधायक रोहित पवार ने शरद पवार के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इसे राजनीतिक तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पवार पुणे के कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं. उन्होंने कहा कि अगर वह कार्यक्रम में शामिल होते भी हैं तो भी इसको राजनीतिक तौर पर नहीं देखना चाहिए क्योंकि हर कोई जानता है कि उन्होंने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन को अलग-अलग रखा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुणे में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वह यहां जगडूशेठ मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे. इस दौरान, उन्हें यहां सुप्रीम लीडरशिप और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को फिर से जगाने के लिए लोक मान्य तिलक अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:
PM Modi Pune Visit: पुणे में कल पीएम मोदी के साथ मंच साझा करेंगे शरद पवार? सामने आई ये बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget