एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray On BJP: 'देखते हैं मोदी Vs बालासाहेब में कौन जीतेगा', उद्धव ठाकरे की बीजेपी को चुनौती

Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को एमवीए की रैली से बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.

Uddhav Thackeray Challenges BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने रविवार (2 अप्रैल) को छत्रपति संभाजीनगर (पुराना नाम औरंगाबाद) में महाविकास अघाड़ी (MVA) की रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी को चुनौती दी. ठाकरे ने कहा कि देखते हैं कि कौन जीतता है, मोदी या बालासाहेब.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्धव ठाकरे ने कहा, ''हमने महाराष्ट्र में बीजेपी की मदद की और अब उन्होंने हमारा चिन्ह, नाम और यहां तक कि मेरे पिता को हमसे छीन लिया है. अब बीजेपी को नीचे लाने का वक्त आ गया है. मैं चुनौती देता हूं कि बीजेपी मोदी के नाम का इस्तेमाल करते हुए महाराष्ट्र आए और मैं आपको अपने पिता के नाम से जवाब दूंगा. देखते हैं कि कौन जीतता है.'' उन्होंने कहा कि शिवसेना का जन्म बीजेपी को आगे ले जाने के लिए नहीं हुआ, शिवसेना का जन्म भूमिपुत्रों और देशभक्तों की रक्षा के लिए हुआ.

सावरकर को लेकर बीजेपी पर उद्धव ठाकरे का वार

उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी और बीजेपी को हिंदुत्व विचारक दिवंगत विनायक दामोदर सावरकर के 'अखंड भारत' के सपने को पूरा करने की चुनौती दी. ठाकरे ने ‘सावरकर गौरव यात्रा’ को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि पवित्र भगवा (ध्वज) उनके हाथों में अच्छा नहीं लगता. ठाकरे ने सवाल किया, ‘‘सावरकर ने देश की स्वतंत्रता के लिए कठोर कारावास और कठिनाइयां झेलीं, न कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए. क्या आप सावरकर के ‘अखंड भारत’ के सपने को पूरा करेंगे?’’

शाह पर भी उद्धव का निशाना

ठाकरे ने कहा, ‘‘बीजेपी और (एकनाथ) शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को सावरकर और सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना चाहिए. कुछ समय पहले अमित शाह ने महाराष्ट्र में बीजेपी से उद्धव ठाकरे को उनकी ‘जगह’ दिखाने को कहा था. यह मेरी जगह है, लेकिन आप हमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में जगह कब दिखाएंगे?’’

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को ‘भ्रष्ट’ पार्टी करार दिया. पूर्व सीएम ने दावा किया, ''इसे भारतीय जनता पार्टी कहना भारत के लोगों का अपमान है. वे भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ विपक्षी नेताओं पर हमला करते हैं और उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करते हैं, इसलिए सभी भ्रष्ट नेता अब बीजेपी में हैं.''

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: 'सभी 40 सीटें जीतेंगे', बिहार की नवादा रैली में अमित शाह का दावा, महागठबंधन और CM नीतीश को ऐसे घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget