एक्सप्लोरर

बिलावल भुट्टो के बयान को लेकर मचे बवाल पर शिवसेना का सवाल-जिनका कोई वजूद नहीं, उन्हें इतना महत्व क्यों?

Shiv Sena Slams BJP: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को लेकर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर शिवसेना ने तंज कसा है और कहा है कि जिसका कोई वजूद नहीं उसे इतना महत्व क्यों दे रहे?

Shiv Sena Slams BJP: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर बीजेपी ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया. इस पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तंंज कसा और पूछा कि जिसका कोई वजूद नहीं उसे इस तरह से महत्व क्यों दिया जा रहा है? शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान जैसे 'आतंकवादी लिंक घोषित एक विफल देश' की टिप्पणी पर बीजपी क्यों इस तरह से प्रतिक्रिया दे रही है. इस प्रतिक्रिया ने ना केवल "पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित करने में ही मदद नहीं की" बल्कि भारत को पाकिस्तान के साथ बेवजह की बहस से जोड़ती है.

बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पर चल रहे भारत-पाकिस्तान संघर्ष में बिलावल भुट्टो की टिप्पणी के लिए पाकिस्तान की माफी की मांग करते हुए शनिवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया.

बिलावल के बयान पर भारत ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान की जूनियर विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार को सबक सिखा रहे थे. उनकी टिप्पणी का जवाब देते हुए बिलावल ने पीएम मोदी पर कमेंट करते हुए कहा कि आरएसएस ने हिटलर के एसएस से प्रेरणा ली है.

इसपर भारत के विदेश मंत्रालय ने एक कड़ा बयान जारी कर बिलावल के 'असभ्य' गुस्से को 'पाकिस्तान के लिए भी  निचला स्तर' का बताया. उन्हें 'निराश' बताते हुए मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन को शहीद के रूप में महिमामंडित करता है और लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर जैसे आतंकवादियों को शरण देता है. "कोई अन्य देश 126 संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी और 27 संयुक्त राष्ट्र नामित आतंकवादी संस्थाओं का दावा नहीं कर सकता है!" 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हुई थी तीखी बहस

बिलावल भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया था और एस जयशंकर ने अपने भाषण में कहा था कि लादेन की मेजबानी करने वालों के पास निंदा करने का अधिकार नहीं है.

इसपर पाकिस्तान की हिना रब्बानी खार ने भारत पर आतंकवाद का आरोप लगाया और पाकिस्तान को पीड़ित बताया. इस पर, जयशंकर ने बाद में कहा कि पाकिस्तान अपने पिछवाड़े में सांप पालता है और यह उम्मीद करता है कि वह केवल पड़ोसियों को काटेगा. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद दुनिया यह नहीं भूली है कि आतंकी गतिविधियों पर किसकी छाप है. इसपर बिलावल ने जयशंकर को आरएसएस का विदेश मंत्री बताया और पीएम मोदी पर हमला बोला.

यह भी पढ़ें: बिलावल भुट्टो के 'जहरीले बयान' के बाद पाक मिनिस्टर शाजिया मिर्री की 'जहरीली जुबान', हमारा न्यूक्लियर स्टेटस खामोश रहने के लिए नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget