एक्सप्लोरर

ED की कार्रवाई पर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान, कहा - सरकार गिराने के लिए मिली थी एजेंसी की धमकी

Sanjay Raut on Ed Raids: संजय राउत ने आगे बताया कि, मैंने इसे लेकर राज्यसभा अध्यक्ष को पहले ही सूचित किया था कि महाराष्ट्र की सरकार को गिराने के लिए मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है.

महाराष्ट्र में ईडी ने एक बार फिर कार्रवाई की है. इस बार शिवसेना नेता संजय राउत की करोड़ों की संपत्ति को अटैच किया गया है. जिसके बाद एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. ईडी की तरफ से दावा किया गया है कि ये घोटाला करीब 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का है. ईडी के इस एक्शन के बाद अब संजय राउत की तरफ से भी रिएक्शन सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि वो किसी भी हाल में डरने वाले नहीं हैं. 

मेहनत की कमाई से खरीदी संपत्ति - राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने ईडी की इस कार्रवाई को लेकर कहा कि, प्रॉपर्टी का मतलब क्या होता है? क्या मैं नीरव मोदी हूं, विजय माल्या हूं या फिर अंबानी-अडानी हूं. जिस घर में मैं रहता हूं वो एक छोटा सा घर है. अलीबाग मेरा नेटिव प्लेस है, वहां एक एकड़ भी जमीन नहीं है. जो लिया गया है वो हमारी मेहनत की कमाई से लिया गया है. ये संपत्ति 2009 में ली गई है. लेकिन केंद्रीय जांच एजेंसी को लगता है कि ये मनी लॉन्ड्रिंग है. लेकिन ये राजनीतिक बदले की भावना से हो रहा है. 

संजय राउत बोले - हम डरने वालो में से नहीं 
संजय राउत ने आगे बताया कि, मैंने इसे लेकर राज्यसभा अध्यक्ष को पहले ही सूचित किया था कि महाराष्ट्र की सरकार को गिराने के लिए मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि नहीं तो आपको केंद्रीय जांच एजेंसी का सामना करना पड़ेगा. लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं. हम डरने वालों में से नहीं हैं. चाहे हमारी प्रॉपर्टी जब्त करो, चाहे हमें गोली मार दो, चाहे हमें जेल भेज दो... संजय राउत बाला साहब ठाकरे का चेला है, शिवसैनिक है वो लड़ता रहेगा और आपकी पोल खोलता रहेगा. राउत ने कहा कि, दो साल से ये कार्रवाई चल रही है, मैं चुप नहीं बैठा. जिसे नाचना है उसे नाचने दो, आने वाले दिनों में पता चलेगा कि सच क्या है और झूठ क्या है. 

दरअसल ये मामला पत्रा चाल लैंड घोटाले का है. जिसमें ईडी पहले भी कार्रवाई कर चुकी है. इस मामले में संजय राउत से जुड़े कुछ प्लॉट और फ्लैट भी जांच के दायरे में हैं. ईडी इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर जांच कर रही है. इसी केस में ईडी संजय राउत के करीबी प्रवीन राउत को भी गिरफ्तार कर चुकी है. फिलहाल संजय राउत पर हुए इस एक्शन को लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र में सियासी घमासान छिड़ गया है. 

ये भी पढ़ें - 

Gorakhpur Temple Attack: गोरखनाथ मंदिर के हमलावर अहमद मुर्तजा से यूपी एटीएस की ताबड़तोड़ पूछताछ, दागे ये 14 सवाल

महामारी के दौरान किसी भी राज्य ने ऑक्सीजन की कमी से नहीं की मौत की पुष्टि: सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget