एक्सप्लोरर

आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेगी शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस, कल सुबह उद्धव ठाकरे लेंगे CM पद की शपथ

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के साथ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरोट और एनसीपी नेता जयंत पाटिल उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना के वरिष्ठ नेता आज राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद अब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे. आज रात करीब साढ़े आठ बजे कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इस दौरान उद्धव ठाकरे मौजूद रहेंगे. कुछ देर में कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की संयुक्त बैठक भी होगी. इस बैठक में उद्धव ठाकरे को नेता चुना जाएगा.

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी बताया कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री होंगे. वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने एबीपी न्यूज से कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा.

सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के साथ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोरोट और एनसीपी नेता जयंत पाटिल उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. नवाब मलिक ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस का गठबंधन अगले 20-25 साल तक बना रहेगा.

वहीं शिवसेना के एक नेता ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे मुंबई के होटल में शाम को होने वाली बैठक में तीनों पार्टियों के संयुक्त नेता चुने जाएंगे, ताकि सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सके. इसके बाद शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस संयुक्त रूप से सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष संयुक्त पत्र सौंपेंगे.’’

वहीं एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मैं नहीं समझता कि तीनों पार्टियां सरकार बनाने का दावा पेश करने में और समय लेंगी. विधान भवन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फडणवीस के इस्तीफे की घोषणा के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बुधवार को सदन के पटल पर शक्ति परीक्षण कराने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय राज्यपाल दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे.’’

महाराष्ट्र में फडणवीस-अजित पवार के इस्तीफे से लेकर SC के आदेश तक, एक क्लिक में पढ़ें पूरा घटनाक्रम

अधिकारी के मुताबिक इसके लिए राज्यपाल को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के संयुक्त बयान और विधायकों के हस्ताक्षर वाली सूची की जरूरत होगी. शिवसेना के 56, एनसीपी के 54 और कांग्रेस के 44 विधायकों की संयुक्त संख्या 154 होती है जबकि 288 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए केवल 145 सदस्यों की जरूरत है.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीन दिन बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी. उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के निजी कारणों से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के पास सदन में बहुमत नहीं है.

क्या शरद पवार की रणनीति के तहत अजित पवार ने BJP को दिया था समर्थन? पढ़ें फडणवीस का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget