एक्सप्लोरर

शिवसेना ने बुलंदशहर हिंसा को लेकर BJP पर बोला हमला, कहा- 2019 में यूपी में नहीं होगा 2014 वाला रिजल्ट

महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी की सहयोगी और लगातार मुखर शिवसेना ने बुलंदशहर हिंसा को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है. शिवसेना ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटें 2019 में भी बीजेपी के लिए ‘गेम चेंजर’ होने वाली हैं.

नई दिल्ली: बुलंदशहर हिंसा की घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है. मुख्य आरोपी योगेश राज अब तक पुलिस के चंगुल से फरार है. इस बीच बड़ा खुलासा हुआ है, सूत्रों का कहना है कि इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और युवक सुमित को एक ही रिवॉल्वर से गोली मारी गई. इस पूरे घटनाक्रम पर जमकर राजनीति भी हो रही है. पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगाने कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. महाराष्ट्र और केंद्र में बीजेपी की सहयोगी और लगातार मुखर शिवसेना ने बुलंदशहर हिंसा को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा है. शिवसेना ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 80 सीटें 2019 में भी बीजेपी के लिए ‘गेम चेंजर’ होने वाली हैं.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा, ''बुलंदशहर में एक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. सोमवार को उसका अंतिम दिन था. उसी समय गो हत्या की अफवाह फैली और जो होना था, वही हुआ. हमारे देश के खेतों में फसलें कई कारणों से नहीं उगतीं लेकिन अफवाह की फसल लहलहाकर आती है. ऊपर से इन अफवाहों के बाजार में अपना हाथ धोनेवाले सही-सलामत छूट जाते हैं.''

सामना में अखलाक मामले का जिक्र करते हुए लिखा, ''इस हिंसाचार के कंधे पर बंदूक रखकर किसी ने किसी का ‘गेम’ किया है क्या? अब ऐसे कई सवाल किए जा रहे हैं. जिस सुबोध कुमार सिंह नामक पुलिस अधिकारी की इस हिंसाचार में बलि चढ़ी है, उसके भाई और बहनों ने कई आरोप लगाए हैं.''

सामना में आगे लिखा है, ''2015 में उत्तर प्रदेश के दादरी में हुई अखलाख हत्या की तफ्तीश सुबोध कुमार सिंह ने ही की थी. गो मांस रखने के संदेह के चलते उस समय भीड़ ने अखलाख की निर्मम हत्या कर दी थी. उस मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सुबोध कुमार ने सख्त भूमिका अपनाई थी, ऐसा अब कहा जा रहा है. ऐसे में बुलंदशहर का उत्पात, उसमें सुबोध कुमार की चढ़ी बलि और अखलाख मामले में हुई कार्रवाई का एक-दूसरे से संबंध है क्या ऐसा सवाल अब पूछा जा रहा है.''

लोकसभा चुनाव के जिक्र के साथ सामना में लिखा है, "उत्तर प्रदेश की 80 सीटें 2019 में भी बीजेपी के लिए ‘गेम चेंजर’ होनेवाली हैं. उसी के लिए गो हत्या का ‘संशय पिशाच’ लोगों की गर्दन पर बैठाकर धार्मिक उन्माद का और वोटों के ध्रुवीकरण का वही रक्तरंजित ‘पैटर्न’ फिर से चलाने की कोशिश शुरू है क्या? आखिरकार सवाल उत्तर प्रदेश की 80 सीटों का और केंद्र के सत्ता सोपान का है.''

यहां पढ़ें सामना का पूरा लेख

शिवसेना ने बुलंदशहर हिंसा को लेकर BJP पर बोला हमला, कहा- 2019 में यूपी में नहीं होगा 2014 वाला रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget