एक्सप्लोरर

सोनिया के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर शिवसेना का तंज, कहा- कांग्रेस बनी पुराने ग्राहकों का ‘मीना बाजार’

शिवसेना ने कांग्रेस पार्टी पर सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष चुनने को लेकर निशाना साधा है और कहा है कि कांग्रेस मीना बाजार बन गई है जहां सिर्फ पुराने ग्राहक घूमते नजर आते हैं.

नई दिल्ली: काग्रेस की कमान एक बार फिर यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों में जाने को लेकर शिवसेना ने पार्टी पर निशाना साधा है. अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि कांग्रेस दिल्ली का मीना बाजार बन गई है, जहां सिर्फ पुराने ग्राहक घूमते नजर आते है.

शिवसेना ने लिखा है,'' पूरा देश आर्टिकल 370 हटाए जाने का स्वागत कर रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी 370 के मकड़जाल को अपने शरीर से दूर करने को तैयार नहीं है. उनकी पार्टी में ही इस पर दो-फाड़ हो गया है. ट्रिपल तलाक के संदर्भ में राजीव गांधी द्वारा की गई भयंकर गलती को इस बार सुधारा जा सकता था, लेकिन कांग्रेस ने इतिहास की गलतियों से सीखने की तैयारी नहीं दिखाई. इसी कारण कांग्रेस पार्टी दिल्ली का मीनाबाजार बन गई है. पुराने ग्राहक वहां घूमते नजर आते हैं सिर्फ इतना ही. कांग्रेस के पतन के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार न होकर वे खुद ही जिम्मेदार हैं. 73 साल की सोनिया गांधी के कंधों पर भार सौंपकर कांग्रेस ने बचा-खुचा सत्व भी गंवा दिया है.''

सामना में आगे लिखा है,'' 73 साल की सोनिया गांधी को फिर कांग्रेस की कमान संभालने के लिए आगे आना पड़ा. सोनिया गांधी बार-बार बीमार पड़ती हैं. इलाज के लिए उन्हें विदेश जाना पड़ता है. बीच-बीच में उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने की खबरें आती रहती हैं. ऐसी स्थिति में कांग्रेस का नेतृत्व करने का बोझ उन्हें उठाना पड़ रहा है, ये अमानवीय है.''

संपादकीय में आगे कहा गया है,'' राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस की नीति के अनुसार नए अध्यक्ष को चुना जाए, अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर का हो, पार्टी गांधी परिवार की बैसाखी त्यागें व अपने दम पर खड़ी हो. पार्टी द्वारा मान-मनौव्वल किए जाने के बाद भी वे अपनी बात से पीछे नहीं हटे यह महत्वपूर्ण है. कुछ लोगों द्वारा प्रियंका गांधी का नाम आगे लाते ही राहुल गांधी ने उन्हें फटकार लगाई. कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगता रहा है और इसके लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया जाता है. इसके लिए राहुल गांधी ने यह निर्णय लिया और उनके निर्णय का सम्मान होना जरूरी था. लेकिन 75 दिनों के बाद कांग्रेस को गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष नहीं मिला. पार्टी ने 73 वर्षीय सोनिया गांधी फिर पार्टी की कार्यकारी अध्यक्षा बन गई हैं. वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व की पहली पंक्ति अस्तित्व में नहीं है.''

बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में नए अध्यक्ष की तलाश जारी थी, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के प्रस्ताव पर एक-दो नेताओं को छोड़कर सभी नेताओं ने एक सुर में सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया. यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget