एक्सप्लोरर

आज अहमदाबाद में मोदी के साथ 8km लंबा रोड शो करेंगे शिंजो आबे, बुलेट ट्रेन का तोहफा भी देेंगे

शिंजो आबे के दौरे का सबसे ऐतिहासिक दिन कल होगा, जब वो भारत में पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे. एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये के इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी.

अहमदाबादआज जापान से भारत का दोस्त आ रहा है. ये दोस्त जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे हैं. आबे वैसे तो इससे पहले भी भारत आ चुके हैं, लेकिन इस बार का दौरा न सिर्फ शिंजो आबे के लिए बल्कि भारत के लिए बेहद खास है. खास इसलिए क्योंकि इस बार वो भारत को बुलेट ट्रेन की सौगात देंगे.

दुल्हन की तरह सजाया गया अहमदाबाद

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के स्वागत के लिए अहमदाबाद शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. रात को साबरमती नदी का किनारा तिरंगे की रोशनी में जगमगाता दिखा. नदी के किनारे भारत-जापान की दोस्ती को दिखाने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दोनों देशों का झंडा लहराया गया है. सिर्फ साबरमती नदी के किनारे को नहीं बल्कि पूरे अहमदाबाद शहर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. चौराहे भी भारत-जापान की दोस्ती की गवाही दे रहे हैं.

शिंजो आबे दोपहर साढ़े तीन बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे दोपहर साढ़े तीन बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई एयरपोर्ट उतरेंगे. यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबे की अगवानी करेंगे. यहीं से मोदी और आबे का ऐतिहासिक रोड शो शुरू होगा. दुनिया मे भी शायद ऐसा पहली बार हो रहा होगा कि दो देशो के प्रधानमंत्री साझा रोड शो करेगे. आठ किलोमीटर लंबा ये रोड शो भारत की सांस्कृतिक विविधता की झांकियों से लबरेज़ होगा. अहमदाबाद एक ऐतिहासिक घटना का गवाह बनने जा रहा है.

28 अलग-अलग राज्यों के कलाकार प्रदर्शन करेंगे

रोड शो के पूरे रास्ते में 28 छोटे स्टेज बनाए गए हैं, जहां 28 अलग-अलग राज्यों के कलाकार पारंपरिक वेश भूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट से भी गुजरेगा. साबरमती रिवरफ्रंट दिन के उजाले में तो खूबसूरत दिखता ही है, लेकिन रात में रंग-बिरंगी रोशनी की वजह से इसका नजारा और भी दिलकश हो गया है.

साबरमती आश्रम पर खत्म होगा रोड शो

दोनों प्रधानमंत्रियों का रोड शो आठ किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद साबरमती आश्रम पर खत्म होगा. शाम साढ़े चार बजे मोदी और आबे साबरमती आश्रम पहुंचेंगे, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन की यादें जुड़ी है और स्मृतियां संजो कर रखी गयी है.

सिदी सैय्यद मस्जिद जाएंगे मोदी और आबे

साबरमती आश्रम से निकलकर सवा 6 बजे मोदी और आबे शहर के लाल दरवाजा इलाके में स्थित सिदी सैय्यद मस्जिद जाएंगे. यह मस्जिद विश्व में अपने पत्थरों के जाली के काम के लिए जानी जाती है. इस जाली को गुजरात के सरकारी प्रतीक चिन्हों में शामिल किया गया है.

मस्जिद का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शिंजो आबे के सम्मान में डिनर भी देंगे. इसके लिए अहमदाबाद के मशहूर हाउस ऑफ एमजी होटल को चुना गया है. जहां पर शिंजो आबे और मोदी का बड़ा कटआउट भी लगाया गया है.

आबे कल रखेंगे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव

शिंजो आबे के दौरे का सबसे ऐतिहासिक दिन कल होगा, जब वो भारत में पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे. एक लाख 20 हजार करोड़ रुपये के इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. ये बुलेट ट्रेन जापान की मदद से ही बनाई जाएगी. कल ही दोनों देशों के बीच 12वां वार्षिक शिखर-सम्मेलन भी होगा.

शिंजो आबे का भारत का ये दौरा रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम है. पिछले महीने चीन के साथ डोकलाम विवाद पर शिंजो आबे भारत के साथ खड़े थे. वहीं दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते आक्रामक रवैये और उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के बाद क्षेत्र में पैदा हुए तनाव के बीच शिंजो आबे का दौरा जापान और भारत की दोस्ती को नई दिशा देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget