एक्सप्लोरर

'कर्ज के बोझ से...', कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कविता के जरिए केंद्र पर तंज, क्या कुछ कहा?

Shashi Tharoor Remarks: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद में एक नए अंदाज में बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने इसके लिए एक कविता का सहारा लिया.

Shashi Tharoor On Modi Govt: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र की बीजेपी नीत मोदी सरकार पर निशाना साधने के लिए लोकसभा में एक कविता का सहारा लिया. शशि थरूर ने इसके जरिए केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसा. 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट पर चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद ने हिंदी में कविता पढ़ी. शशि थरूर ने अपने पूर्व सहयोगी विजय ढिल्लों की लिखी कविता पढ़ी. उन्होंने अपने X हैंडल पर बताया कि यह कविता विजय ढिल्लों ने उनके अनुरोध पर लिखी है. 

शशि थरूर ने सुनाई ये कविता

कर्ज के बोझ से आम आदमी तर-तर हो गया, महंगा हो गया खाना-पीना, महंगा घर हो गया
मंत्री जी के बजट की खामी हम बतलाते हैं, सिर से करके शुरू चलो पैरों तक जाते हैं
कुछ चुनिंदा यारों के बड़े बंगले हो गए, बालों से पैरों तक आते हम कंगले हो गए
माना आप डाई नहीं करते, पर कई तो करते हैं, इतनी महंगी हो गई डाई कि लगाने से डरते हैं
चश्मे के दामों को सुन आंखें रो गईं, कम लगाओ टूथपेस्ट, पेस्ट भी महंगी हो गई
बाल कटाने से भी हम अब कटने लग गए, बिना क्रीम के हाथ-पैर भी फटने लग गए
फट गई कमीज की कॉलर, पर नई तो नहीं ले सकते, जीएसटी इतना ज्यादा हाई, हम दे नहीं सकते
पूछ रहा था कोई हम बजट कैसे घटाते हैं, जब से सब्जियों के दाम बढ़े, हम कम खाते हैं
दिखाके लॉलीपॉप हो भरमाकर चले गए, इस बार भी वो अपने ही गुण गाकर चले गए
कैसे सोच लिया कि जनता फिर से माफ करेगी, इस बार चुनावों में जनता जड़ से साफ करेगी

सरकार पर लगाया केवल बातें करने का आरोप

इससे पहले दिन में अंतरिम बजट पर बहस की शुरुआत करते हुए शशि थरूर ने नरेंद्र मोदी सरकार पर 'केवल बातें करने और कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया. थरूर ने जीडीपी के मुद्दे पर सरकार को घेरा. 

थरूर ने कहा कि 2014 में लोगों ने इस उम्मीद के साथ बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को जनादेश देने का फैसला किया कि यह 'सबका साथ, सबका विकास' की अपनी बयानबाजी पर अमल करेगी.

एचटी ने न्यूज एजेंसी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि शशि थरूर ने कहा, ''10 साल बाद हम पाते हैं कि इस देश के लोगों को उस सरकार की ओर से दुखद रूप से धोखा दिया गया है, जिसके पिछले दशक में आर्थिक कुप्रबंधन ने भारत के लोगों को व्यापक संकट, कठिनाई, कम आय और उच्च बेरोजगारी में डाल दिया.''

यह भी पढ़ें- क्या पीएम मोदी ने नेहरू की द डिस्कवरी ऑफ इंडिया पढ़ी है, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने क्यों कहा ऐसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget