एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का लाहौर दौरा और पठान कोट हमले पर शशि थरूर ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'PAK के पास...'

शशि थरूर के नेतृत्व में अमेरिका पहुंचे भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उजागर करते हुए वैश्विक मंच पर भारत की दृढ़ नीति को रखा.

Shashi Tharoor On India-Pakistan Relations: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की तरफ से पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल कार्रवाई को वैश्विक स्तर पर समर्थन दिलाने की कोशिशें जारी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका का दौरा शुरू किया. प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा की शुरुआत न्यूयॉर्क के 9/11 स्मारक से की. यह एक प्रतीकात्मक और भावनात्मक इशारा था जो यह बताता है कि आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है और उसका जवाब भी वैश्विक स्तर पर एकजुट होकर देना होगा.

शशि थरूर ने अमेरिका की धरती पर आतंकवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने दोस्ती का हाथ बढ़ाया, बदले में आतंकी हमले मिले. न्यूयॉर्क के भारतीय वाणिज्य दूतावास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थरूर ने कहा कि जनवरी 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला हुआ था, जबकि उससे कुछ ही हफ्ते पहले प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान गए थे. हम बार-बार दोस्ती का हाथ बढ़ाते रहे हैं, लेकिन जवाब में हमें आतंक मिला है. थरूर ने मुंबई हमलों का भी जिक्र किया जिसमें हमलावरों को पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से लाइव निर्देश मिल रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सब कुछ पाकिस्तान की राज्य संरक्षित आतंकवाद नीति का स्पष्ट उदाहरण है.

अमेरिका को दिखाया पाकिस्तान का असली चेहरा
शशि थरूर ने अमेरिकी जनता को याद दिलाते हुए कहा कि जिस तरह अमेरिका ने 'ऑपरेशन नेप्च्यून स्पीयर' के तहत ओसामा बिन लादेन को मारा, उसी तरह भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के अड्डों को निशाना बनाया है. उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने ओसामा को पनाह दी, जो सेना की छावनी के बगल में छिपा था. इससे यह साफ होता है कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता केवल छलावा है.

भारत का नया रुख – “जोर से मारो, चतुराई से मारो”
अमेरिका में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थरूर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय डोज़ियर दिए, सबूत दिए लेकिन पाकिस्तान ने इनकार ही किया. अब हमने संदेश साफ कर दिया है तुम हमला करोगे तो जवाब सटीक और करारा मिलेगा. इस बयान के जरिए भारत यह संकेत दे रहा है कि अब आतंकवाद को केवल नीति के स्तर पर नहीं, बल्कि कार्यवाही के स्तर पर भी रोका जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget