एक्सप्लोरर

JDU से निकाले जाने की खबरों के बीच बोले शरद यादव- नीतीश ने जनता के साथ किया 'आघात'

शरद यादव आज से बिहार का तीन दिन का दौरा शुरू कर रहे हैं. शरद यादव का कहना है कि उनके इस दौरे का मकसद लोगों से संवाद करना है, क्योंकि नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़कर जनता के विश्वास को चोट पहुंचाई है.

पटना: बिहार में राजनीतिक हलचल लगातार तेज़ हो रही है. सूत्रों के मुताबिक शरद यादव को जेडीयू से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. दरअसल शरद यादव नीतीश कुमार की तरफ से बिहार में आरजेडी का साथ छोड़ने और बीजेपी के साथ नाता जोड़ने के खिलाफ रहे हैं. इसी के चलते पार्टी अब शरद पर कार्रवाई करने का विचार कर रही है.

11 करोड़ जनता के साथ नीतीश ने किया आघात- शरद यादव

पार्टी से निकाले जाने की खबरों के बीच आज शरद यादव ने नीतीश को फिर से निशाने पर लेते हुए कहा है कि बीजेपी के साथ जाकर उन्होंने जनता के साथ आघात किया है. शरद यादव ने कहा, ''11 करोड़ जनता के साथ आघात किया है. चोट लगी है. यहां कुछ नहीं बोलेंगे. सब बातें जनता के बीच होगी. हमने जो जनता से करार किया था वो टूटा है. हमको भी तकलीफ है. चालीस साल से बिहार का दौरा किया है. गठबंधन पांच साल के लिए किया था. हमारे गठबंधन का अलग मेनिफेस्टो था दूसरा बीजेपी का अलग. पर इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं दिखता. दो गठबंधन आमने सामने हो और दोनों के मेनिफेस्टोन अलग हो और वो बीच में ही मिल जाए. इतना बड़ा लोकशाही में विश्वास का संकट है. मैं आज भी गठबंधन के साथ हूं.''

पटना एयरपोर्ट  पर लगे नीतीश मुर्दाबाद के नारे

इसके साथ ही आज एयरपोर्ट पर लालू-शरद ज़िंदाबाद और नीतीश मुर्दाबाद के नारे भी लगे. शरद यादव के स्वागत में जेडीयू के नेता रमई राम पहुंचे थे. वो हवाई अड्डे के अंदर से शरद के साथ बाहर निकले. शरद के पटना आने से पहले एयरपोर्ट पर लालू समर्थकों का जमावड़ा था. यहां नीतीश कुमार को हिटलर बताकर नारेबाजी हो रही थी. आरजेडी नेता और पूर्व एमएलसी रामबदन राय अपने समर्थकों के साथ पहले से मौजूद थे.

आज से तीन दिन के दौरे पर हैं शरद यादव

बता दें कि शरद यादव जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और आज से वो बिहार में तीन दिन के दौरे पर हैं. इस दौरान शरद यादव सड़क के रास्ते बिहार के कई जिलों का दौरा करेंगे. आज वह पटना, सोनपुर और मुजफ्फरपुर की यात्रा करेंगे. वहीं, 11 अगस्त को शरद यादव मुजफ्फरपुर, दरभंगा और मधुबनी जाएंगे. जबकि यात्रा के अंतिम दिन यानि 12 अगस्त को वो मधुबनी, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा की यात्रा करेंगे. शरद यादव का कहना है कि उनके इस दौरे का मकसद लोगों से संवाद करना है, क्योंकि नीतीश कुमार ने महागठबंधन तोड़कर जनता के विश्वास को चोट पहुंचाई है. शरद यादव ने कहा, ''बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने से राज्य की 11 करोड़ जनता का विश्वास टूटा है.''

सूत्र के हवाले से खबर है कि शरद यादव जिस तरह पार्टी के खिलाफ काम काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी. ऐसा कहा जा रहा कि वो पार्टी से बड़े नहीं हैं.

इस बीच, लालू ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार ने शरद यादव पर हमले की साजिश रची है. इस पूरे घटनाक्रम में लालू और शरद यादव के बीच एक नई राजनीतिक जुगलबंदी उभरती नज़र आ रही है.

नीतीश ने महागठबंधन तोड़कर जनता के विश्वास को चोट पहुंचाई- शरद

जेडीयू ने कहा है कि ये शरद यादव की निजी यात्रा है. पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है. हालांकि शरद यादव यही दावा कर रहे हैं कि उनकी ये यात्रा जेडीयू से ही जुड़ी हुई है.

नीतीश ने जेडीयू महासचिव अरुण श्रीवास्तव को पद से हटाया

शरद यादव की बिहार यात्रा से नीतीश कुमार की पार्टी भले ही पल्ला झाड़ रही हो, लेकिन आरजेडी उनका साथ ज़रूर देगी. लालू-शरद की इस जुगलबंदी के बीच ये सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या अब नीतीश कुमार, शरद यादव के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं ? शरद यादव के करीबी समझे जाने वाले जेडीयू महासचिव अरुण श्रीवास्तव को पद से हटाकर नीतीश ने ये संकेत तो दे ही दिया है कि वो पार्टी के भीतर अपना विरोध बर्दाश्त नहीं करने वाले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'
खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'
Explained: सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?
सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget