एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे नीतीश कुमार, NCP चीफ ने विपक्षी एकजुटता पर दिया अहम बयान

Sharad Pawar On Meeting With Nitish Kumar: एनसीपी मुखिया शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होने वाली मुलाकात के बारे में पत्रकारों से चर्चा की है.

Sharad Pawar On Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव से पहले एक मजबूत विपक्ष की हलचल फिर से तेज हो गई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार (08 मई) को कहा है कि 11 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंबई दौरे के दौरान वो उनसे मुलाकात करेंगे. उनका मानना है कि देश को मौजूदा बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार के विकल्प की जरूरत है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शरद पवार ने कहा, “मुझे संदेश मिला है कि नीतीश कुमार 11 मई को मुंबई आ रहे हैं. हम मिलेंगे, हालांकि मेरे पास इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है. हमारा नजरिया ये है कि देश में एक विकल्प (बीजेपी सरकार के लिए) की जरूरत है.”

‘सभी को मिलकर काम करने की जरूरत’

एनसीपी चीफ ने कहा, “जो लोग इसमें योगदान देना चाहते हैं, चाहे वह नीतीश हों या ममता (पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस नेता), मेरे विचार से हम सभी को इसके लिए मिलकर काम करने की जरूरत है.”

वहीं, पवार ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में उनके राजनीतिक सहयोगियों शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस (तीनों दल महा विकास अघाड़ी के घटक हैं) के साथ लोकसभा सीटों के बंटवारे पर कोई चर्चा नहीं हुई.

उन्होंने कहा, “महा विकास अघाडी के नेता एक साथ बैठेंगे और फिर सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा करेंगे. इस तरह की बैठकों से पहले किसी खास लोकसभा सीट पर दावा करने का कोई मतलब नहीं है.”

नीतीश कुमार का मुलाकातों का दौर जारी

वहीं, नीतीश कुमार पिछले महीने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं. इसी क्रम में मंगलवार (09 मई) को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और गुरुवार (11 मई) को मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से नीतीश कुमार की मुलाकात होनी है.

ये भी पढ़ें: Karnataka Elections 2023: ‘मैं हैरान हूं कि...’ कर्नाटक चुनाव प्रचार में पीएम मोदी के बयानों पर बोले शरद पवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget