एक्सप्लोरर

Savarkar Row: शरद पवार ने कराई उद्धव ठाकरे और कांग्रेस में डील? सावरकर पर राहुल गांधी के बयान के बाद हुआ था विवाद

Maharashtra: शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक के दौरान ये स्पष्ट किया कि सावरकर को निशाना बनाने से राज्य में विपक्षी गठबंधन को मदद नहीं मिलेगी.

Veer Savarkar Row: कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी की ओर से वीडी सावरकर को लेकर दिए गए पर महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) नाराज है. दोनों पार्टियों के बीच उपजे इस तनाव को खत्म करने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कांग्रेस नेतृत्व को इस मुद्दे पर शिवसेना (यूबीटी) की चिंताओं से अवगत कराकर शांतिदूत की भूमिका निभाई है. विपक्षी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सावरकर की आलोचना न करने को लेकर सहमत हो गई है, जिसकी वजह से महाराष्ट्र में उसकी सहयोगी एनसीपी और शिवसेना में बेचैनी थी.

दरअसल, महाविकास अघाड़ी शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन है. सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बुलाई गई विपक्ष की बैठक में शामिल होने वाले दो नेताओं ने बताया कि पवार ने सोमवार शाम को विपक्षी नेताओं की बैठक के दौरान ये मुद्दा उठाया और स्पष्ट किया कि सावरकर को निशाना बनाने से राज्य में विपक्षी गठबंधन को मदद नहीं मिलेगी.

'हमारी लड़ाई बीजेपी और नरेंद्र मोदी से'

इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया. पवार ने राहुल गांधी को ये भी बताया कि सावरकर कभी आरएसएस के सदस्य नहीं थे और इस बात को रेखांकित किया कि विपक्षी दलों की असली लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ है.

"उद्धव ठाकरे हमारे साथ हैं"

सूत्रों का कहना है कि वीर सावरकर पर राहुल की टिप्पणी पर पवार ने सोनियाा गांधी से बात की. उन्होंने इससे बचने और अन्य प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देने की सलाह दी है. शिवसेना के मामले को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि शिवसेना उद्धव ठाकरे हमारे साथ है. मामला सुलझ गया है.

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाल ही में एक मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई गई. जिसके बाद उन्होंने 25 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि वह सरकार से डरते नहीं हैं, सरकार उनको डरा नहीं सकती. उन्होंने मानहानि मामले में सरकार से इसलिए माफी नहीं मांगी क्योंकि उनका नाम गांधी है, सावरकर नहीं, और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते. वह माफी नहीं मांगेंगे.

इस बयान के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि वह और उनकी पार्टी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी. राहुल गांधी के बयान से नाराज होकर शिवसेना (यूबीटी) ने सोमवार को खरगे की ओर से बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था.

यह भी पढ़ें:

Watch: बीजेपी सांसद और एक्टर गौरव मोरे ने इस गाने पर जमकर किया डांस, अब वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget