एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'फडणवीस ने भी किया था दावा, लेकिन...', पीएम मोदी के 'मैं वापस आऊंगा' वाले बयान पर शरद पवार क्या कुछ बोले?

Sharad Pawar: शरद पवार के बयान पर देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, 'पिछली बार, मैंने कहा था मैं वापस आऊंगा और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का भय अभी भी बरकरार है कुछ लोग अभी भी भयभीत हैं.'

Maharashtra Politics News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party, NCP) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावे को लेकर कहा कि 2019 में देवेंद्र फडणवीस भी कहते थे कि वह सत्ता में वापस आएंगे. प्रधानमंत्री का दावा उन्हीं से प्रेरित है. 15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगले साल वह इसी लाल किले से झंडा फहराएंगे. उनके इसी दावे पर शरद पवार का बयान आया है.

शरद पवार ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी का यह दावा कि वह अगले साल (स्वतंत्रता दिवस पर) लाल किले पर तिरंगा फहराने के लिए वापस आएंगे, फडणवीस से प्रेरित था, जो 2019 के विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान नियमित रूप से कहा करते थे कि वह (फडणवीस) वापस आएंगे.' महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी शरद पवार पर पलटवार किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे क्योंकि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और वह देश के नागरिकों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. फणवीस ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके बीच ऐसा मेल है, जिसे अपनी कार्यशैली के कारण कोई चुनौती नहीं दी जा सकती.

शिंदे, अजित और खुद को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस
शिरडी में 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, फडणवीस ने कहा, 'हम तीन एक साथ आए हैं. आप शिंदे जी की कार्यशैली के बारे में जानते हैं और आप मेरे और अजित दादा के बारे में भी जानते हैं. हम तीनों का ऐसा मेल है, जिसे कोई चुनौती नहीं दे सकता.'

शरद पवार पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
शरद पवार का नाम लिए बिना फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, 'पिछली बार, मैंने कहा था मैं वापस आऊंगा और मैं देख सकता हूं कि उस बयान का भय अभी भी बरकरार है कुछ लोग अभी भी भयभीत हैं. मैं उन्हें एक बात बताना चाहूंगा कि जब मैंने ये कहा कि मैं वापस आऊंगा, तो लोग वास्तव में मुझे वापस ले आए लेकिन कुछ लोगों ने हमें धोखा दिया.'

यह भी पढ़ें:
Bibek Debroy Article Row: बिबेक देबरॉय के आर्टिकल से EAC-PM ने खुद को किया अलग, कहा- काउंसिल का इससे कोई संबंध नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget