एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को 2019 के चक्रव्यूह में फंसाने के लिए जुटे विपक्षी दिग्गज, एक सुर में कहा- BJP को हराना है

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप पर जंतर मंतर पर उसकी विपक्षी रैली को लेकर बुधवार को निशाना साधा. तिवारी ने कहा कि केजरीवाल अब उन लोगों के साथ बैठे हैं जिन्हें उन्होंने तब भ्रष्ट करार दिया था.

नई दिल्ली: 2019 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घेराबंदी और उन्हें हराने के लिए विपक्ष मंथन में जुटा है. आम आदमी पार्टी की संविधान रैली के बाद बुधवार रात कई बड़े नेता एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर जुटे. विपक्ष के इन बड़े नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुला जैसे नेता शामिल रहे.

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "भारतीय संस्थानों को मोदी और RSS कब्जे में कर रहे हैं, उनसे लड़ने के लिए हम साथ हैं.'' कांग्रेस का विरोध कर राजनीति में आने वाले अरविंद केजरीवाल ने राहुल के सुर में सुर मिलाए. केजरीवाल ने कहा, ''मोदी और अमित शाह ने पिछले 5 साल के अंदर देश में भाईचारा खत्म किया है उसके लिए हमें साथ आना है, ऐसा पूरा देश चाहता है.

वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''हम प्री पोल अलायंस करेंगे, 26-27 तारीख में हम फिर से बैठकर चर्चा करेंगे, समय बहुत कम बचा है. केजरीवाल की रैली में मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ''हमें देश को जोड़ना आता है. मोदी देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं. हम इनके खिलाफ लड़ेंगे.''

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वो उन पार्टियों को चुनाव से पहले ही साथ लाने का प्रयास करेंगे जो राज्य में एक-दूसरे के लिए चुनौती नहीं हैं. अंग्रेजी अखबार द हिंदु से बात करते हुए नायडू ने कहा, ''टीडीपी, कांग्रेस, टीएमसी, जेडीएस, एनसीपी, आरजेडी और दूसरी पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प मुहैया करवाने के लिए साथ आ सकती हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget