एक्सप्लोरर

'पवार' का BMC चुनाव में किंगमेकर बनने का लक्ष्य, बीजेपी ने कसा तंज

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने मुम्बई महानगरपालिका को लेकर अपनी अपनी बात रखी. शरद पवार ने कहा कि दिल्ली सरकार के कदमों को देखते हुए महाराष्ट्र में तीन दल एकसाथ और एकमत हैं.

मुम्बई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 288 सीट में से महज 54 सीट जीतकर सत्ता का स्वाद चखने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपना अगला लक्ष्य तय कर लिया है. एनसीपी अपने आप को शहरी क्षेत्रों में बढ़ाना चाहती है जिसमें पहला लक्ष्य मुम्बई महानगरपालिका को चुना है. 227 सदस्यों वाली मुम्बई महानगरपालिका में एनसीपी के महज 8 सदस्य है लेकिन अब 60 से अधिक सीट जीतकर एनसीपी किंगमेकर की भूमिका में आना चाहती है.

एनसीपी ने मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के अलावा नए दोस्त शिवसेना के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं. रविवार को मुम्बई में एनसीपी के अधिवेशन हुआ और साल 2022 में होने वाले मुम्बई महानगरपालिका चुनाव में किंगमेकर बनने का लक्ष्य तय हुआ. एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने मुम्बई महानगरपालिका को लेकर अपनी अपनी बात रखी.

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि दिल्ली सरकार के कदमों को देखते हुए महाराष्ट्र में तीन दल एकसाथ और एकमत हैं. महाराष्ट्र विकास आघाड़ी नाम से बने गठबंधन में दूसरे दलों को साथ लेना चाहिए. महाराष्ट्र में चुनाव हुए और लोगों ने अपना समर्थन दिया पर मुंबई में भी पार्टी का दायरा बढ़ना चाहिए. पार्टी में नए लोगों को मौका मिलना चाहिए. सभी को साथ लेकर पार्टी को चलाना होगा. मुंबई में 1 दिन का अधिवेशन हुआ पर हमें मजबूत संगठन की जरूरत है. मुम्बई में ज्यादा पार्षद, विधायक चुनकर आए इसलिए पार्टी को बढ़ाना होगा. साल 2022 में होने वाले मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में पार्टी किंग ना सही किंगमेकर जरूर बने.

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मुम्बई में एक सोच बन चुकी है कि मुम्बई में मुख्य पार्टी मतलब शिवसेना, बीजेपी, कांग्रेस और चौथे नंबर पर एनसीपी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना सन 1999 में मुम्बई में हुई पर पार्टी के पहले ही चुनाव के बाद सरकार बनी और मुम्बई पर ध्यान नहीं दिया गया. शरद पवार को देशभर में मानने वाला वर्ग है पर पार्टी इसका फायदा नहीं उठा पाई. एनसीपी शहरी भाग में कमजोर पड़ जाती है. मुम्बई के नेताओं, मंत्रियों को मुम्बई के मुद्दों का हल निकालना होगा. एनसीपी को बीएमसी चुनाव में 50 से अधिक सीट जीतकर चौथे नंबर पर रहने की आदत छोड़नी चाहिए.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि पिछले दशक में मुम्बई में एनसीपी के परफॉरमेंस अच्छा ना होते हुए भी मुम्बई में कार्यकर्ता साथ जुड़े रहे. कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े रहेंगे तो पार्टी बड़ी होगी. किसान कर्जमाफी, मराठी भाषा अनिवार्य, शिव भोजन जैसे फैसले लिए गए. मुम्बई में 6 लोकसभा सीट के से एनसीपी और कांग्रेस के एक भी चुनकर नहीं आए. विधानसभा में मुम्बई की 36 सीटों में से एक नवाब मालिक चुनकर आए. मुम्बई में एनसीपी के 8 नगरसेवक हैं.

महाराष्ट्र विकास आघाड़ी का यह फैसला है कि आगे मिलकर चुनाव लड़ेंगे. अब आगे मुम्बई में एनसीपी के 10 विधायक चुनकर आने चाहिए, 8 नगरसेवक से बढ़कर 50-60 पार्षद होने चाहिए . हर नेता , मंत्री को मुम्बई में महीने का एक दिन देना होगा. पार्टी की बदनामी हो, शरद पवार की बदनामी हो ऐसा कोई काम ना करें. मुम्बई में एनसीपी ने जिन नेताओं को बड़ा किया वो पार्टी छोड़कर गए. नवाब मालिक, नरेंद्र मेहता को छोड़कर सभी बड़े नेता दूसरे दल में चले गए. सचिन अहिर, प्रासाद लाड, चित्र वाघ, संजय पाटील, सुभाष मयेकर को सबकुछ दिया पर वो पार्टी छोड़कर चले गए. विरोधी हमे तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं पर यह दीवार टूटती क्यों नहीं ऐसा दिखा तो समझिए अम्बुजा सीमेंट जैसी कई सीमेंट से यह बनी है.

महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपीके चीफ व्हिप आशीष शेलार ने एनसीपी के नए लक्ष्य पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ''राष्ट्रवादी के एक नेता कहते हैं बीएमसी में 60 सीट जीतेंगे, एक कहते हैं 50 जीतेंगे, जबकि मौजूदा 8 पार्षद टिके रहे यही बहुत ह .मेंढक कितना भी फूल जाए दूसरा प्राणी थोड़ी बन जाता है. जिस पार्टी को मुम्बई के लिए एक अध्यक्ष के लिए मारामारी है वो निकले है मिशन महानगरपालिका पर... हास्यास्पद है . बीएमसी पर अबकी बार बीजेपीसरकार.''

Delhi Violence:AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा- यह दंगा योजना के साथ हुआ शरद पवार का मोदी-शाह का निशाना, दिल्ली हिंसा के लिए बताया केंद्र सरकार को जिम्मेदार

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget