एक्सप्लोरर

Aryan Khan Bail: बेटे आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान की पहली तस्वीर आई सामने, सतीश मानशिंदे ने क्या कुछ कहा?

Aryan Khan Bail: बेटे आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान की पहली तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर उनके वकील सतीश मानशिंदे ने साझा की है.

Aryan Khan Bail:  ड्रग्स मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. आर्यन खान को गिरफ्तारी के 26 वें दिन बाद जमानत मिली है. अभी इन्हें रिहा होने में एक से दो दिन का समय लगेगा. हालांकि, इसे लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में शाहरुख खान मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं.

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, "आर्यन शाहरुख खान को आखिरकार हाई कोर्ट से जमानत मिल गई. 2 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के पहले दिन से ही मामले में कोई कोई सबूत नहीं, कोई उपभोग नहीं, कोई साजिश नहीं... और ना ही अभी कुछ भी है." वकील ने कहा कि हमारी प्रार्थना को न्यायमूर्ति नितिन साम्ब्रे ने स्वीकार कर लिया और आर्यन को जमानत दे दी. 


Aryan Khan Bail: बेटे आर्यन को जमानत मिलने के बाद शाहरुख खान की पहली तस्वीर आई सामने, सतीश मानशिंदे ने क्या कुछ कहा?

बता दें कि मुंबई के तट से एक क्रूज जहाज पर दो अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया था. न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ ने मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी.

न्यायमूर्ति साम्ब्रे ने कहा, "सभी तीनों अपीलें स्वीकार की जाती हैं. मैं कल शाम तक विस्तृत आदेश दूंगा." आर्यन के वकीलों ने तब नगद जमानत देने की अनुमति मांगी, जिसे अस्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि मुचलका देना होगा. न्यायमूर्ति साम्ब्रे ने कहा, "मैं आनेवाले कल में भी आदेश दे सकता था, लेकिन मैंने यह आज दिया."

आर्यन के वकीलों की टीम अब उनकी शुक्रवार तक रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी करने का प्रयास करेगी. 23 वर्षीय आर्यन फिलहाल न्यायिक हिरासत में सेंट्रल मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं. सभी के खिलाफ मादक पदार्थ रखने, उसका सेवन करने, प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीदी और बिक्री और साजिश के लिए उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस कानून) की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Aryan Khan Drugs Case: नवाब मलिक के आरोप पर NCB के गवाह फ्लेचर पटेल ने दी सफाई, जानें क्या कुछ कहा?

Exclusive: समीर वानखेड़े की पहली पत्नी शबाना के पिता बोले- 'अगर वे हिन्दू होते तो अपनी बेटी की शादी नहीं करता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget