एक्सप्लोरर

Shab-e-Barat 2023: आज है शब ए बारात, जानें क्यों मनाया जाता है ये त्यौहार?

Shab-e-Barat 2023: शाबान का चांद नजर आने के बाद जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था वो आखिर आ ही गया. 7 मार्च को शब-ए-बारात पूरे देशभर में मनाई जा रही है. इसे लेकर मुस्लिम समुदाय खासा उत्साहित है.

Shab-e-Barat On 7th March 2023: शब-ए-बारात पूरे भारत में इस बार 7 मार्च को मनाई जा रही है. ऐसे ही इस दिन का बेसब्री से लोगों इंतजार नहीं  होता है. मुस्लिम समुदाय में मान्यता है कि इस दिन की गई इबादत का सबाब बहुत ज्यादा होता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक माह -ए-शाबान को बेहद पाक और मुबारक महीना माना जाता है.

कहा जाता है कि इस दिन की गई इबादत में इतनी ताकत होती है कि वो किसी भी तरह के गुनाहों से माफी दिलाती है. दरअसल बीते महीने मंगलवार (21 फरवरी) शाबान का चांद नजर आया था.  इस दिन ही इस त्योहार को 7 मार्च को मनाए जाने का एलान किया गया था. इसे लेकर सभी शहरों में सुरक्षा व्यवस्था ही चाक चौबंद कर दी गई है क्योंकि इसी दिन होलिका दहन भी है. 

12वें इमाम की पैदाइश का है दिन

सुन्नी मुसलमानों मानते ​​हैं कि इस पाक दिन अल्लाह ने नूह (ईसाई धर्म में नूह) के संदूक को बाढ़ से बचाया था. वहीं शिया मुसलमानों के 12वें इमाम मुहम्मद अल महदी की पैदाइश शाबान की 15 तारीख को मानते हैं. इस्लाम धर्म के अनुयायी के लिए ये त्योहार बहुत अहम होता है.

इसे शब ए बारात या शबे बारात के नाम से भी जाना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक हर साल शब-ए-बारात शाबान महीने की 15वीं तारीख की रात को मनाई जाती है. इस दिन शब ए बारात की खास  नमाज भी पढ़ी जाती है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, अफ़ग़ानिस्तान और नेपाल में इसे शब-ए-बारात कहा जाता है.

लफ्जों  शब और बारात से मिलकर शब-ए-बारात बना है. शब से मतलब रात से है और बारात का मतलब बरी यानी बरी वाली रात से है. सऊदी अरब में शब-ए-बारात को “लैलतुल बराह या लैलतुन निसफे मीन शाबान” कहते हैं.  

गुनाहों से तौबा की रात

शब-ए बारात की रात ऐसी रात है जो सभी गुनाहों से गुनाहगार को माफी दिलाती है. इस पाक रात के दिन जो भी सच्चे दिल से अल्लाह की इबादत करता है, उसके सामने अपने गुनाहों से तौबा करता है परवरदिगार उसे माफी अता करता है. यही वजह है कि मुस्लिम समुदाय के लोग इसके लिए खास तैयारियां करते हैं.

इस दिन केवल खुदा की इबादत ही नहीं की जाती बल्कि वो अपने जो अल्लाह को प्यारे हो गए हैं उनकी कब्र पर जाकर पूरी रात दुआ की जाती है. फूल और अगरबत्ती के जरिए उनको याद करते हैं. कब्रों पर चिराग जलते हैं और दुनिया को अलविदा कह गए अपनों के लिए मगफिरत की दुआएं पढ़ी जाती हैं. माना जाता है कि रहमत की इस रात में अल्लाह पाक कब्र के सभी मुर्दों को आजाद कर देता है. मुस्लिम समुदाय मानता है कि उनके वो अपने इस रात वापस अपने घर का रुख कर सकते हैं, इसलिए शब ए बारात की रात मीठा बनाने का रिवाज है.

मस्जिदों और कब्रिस्तानों में  इस दिन मुस्लिम लोग अपने पूर्वजों को याद करने के लिए पहुंचते हैं. घरों में मीठे पकवान बनते हैं और इन्हें दुआ करने, इबादत के बाद गरीबों में बांटा जाता है. इस दिन मस्जिदों और कब्रिस्तानों में की गई खास सजावट देखते ही बनती है. ये रात इस्लाम में 4 मुकद्दस रातों में से एक मानी जाती है. पहली होती है आशूरा की रात, दूसरी शब-ए-मेराज, तीसरी शब-ए-बारात और चौथी शब-ए-कद्र की रात कही जाती है.

ये भी पढ़ें: Shab-E- Barat 2022: रहमतों वाली रात शब-ए-बारात पर रौशन हुआ मुंबई का बड़ा कब्रिस्तान, लोगों ने इबादत के साथ गुजर चुके अपनों को किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget