एक्सप्लोरर

Senthil Balaji Case: तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के खिलाफ याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ईडी ने किया था गिरफ्तार

Tamil Nadu Money Laundering Case: कैश फॉर जॉब मामले में जेल में बंद तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुका है.

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी के अभी तक मंत्री बने रहने के मामले में आज मंगलवार (02 जनवरी) को सुप्रीम में सुनवाई होनी है. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल जून के महीने में गिरफ्तार किया था. उनसे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत नौकरी घोटाले को लेकर पूछताछ की गई थी.

नवंबर के महीने में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक जमानत याचिका डाली दी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल आधार पर जमानत देने से ये कहते हुए इनकार कर दिया था कि नियमित जमानत देने के लिए निचली अदालत में याचिका डालें. साथ ही कहा था कि निचली अदालत का फैसला प्रभावित नहीं होना चाहिए.

तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री हैं सेंथिल बालाजी

तमिलनाडु के बिजली और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा था और 24 घंटे छापेमारी के बाद उन्हें 14 जून, 2023 को गिरफ्तार कर लिया था गया था. जब उन्हें पता चला कि ईडी ने उन्हें गिफ्तार कर लिया है तो उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई. उन्होंने अपने सीने में दर्द की शिकायत बताई थी. जिसके बाद उन्हें चेन्नई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान वो फूट-फूटकर रोते भी दिखाई दिए.

किस केस में गिरफ्तार किया गया?

तमिलनाडु में साल 2014 में हुए कथित कैश फॉर जॉब घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सेंथिल बालाजी के खिलाफ ईडी को जांच की अनुमति दी थी. उस समय सेंथिल बालाजी एआईडीएमके सरकार में परिवहन मंत्री थे. साल 2015 में देवसगमय नाम के शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने परिवहन विभाग में अपने बेटे को नौकरी दिलाने के लिए कंटडक्टर को लाखों रुपये दिए थे. न तो उसके बेटे को नौकरी मिली और न ही दिए हुए पैसे वापस मिले.

इस मामले में सीधे बालाजी का नाम नहीं आया था लेकिन मार्च 2016 में एक अन्य शख्स गोपी ने इसी तरह की एक शिकायत और दर्ज कराई जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसने दो व्यक्तियों को 2 लाख 40 हजार रुपये का भुगतान किया. ये दो व्यक्ति कथित तौर पर बालाजी से जुड़े हुए थे.

ये भी पढ़ें: कैश फार जॉब स्कैम: तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी की बढ़ी मुसीबतें, ईडी बोली- हमने बहुत पैसा रिकवर किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मृत्यु तक जेल में रहने की सजा संवैधानिक रूप से गलत नहीं...’, SC का बड़ी टिप्पणी
‘मृत्यु तक जेल में रहने की सजा संवैधानिक रूप से गलत नहीं...’, SC का बड़ी टिप्पणी
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget