एक्सप्लोरर

कन्हैया कुमार के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का केस, दिल्ली सरकार ने केस चलाने की इजाजत दी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर ये आरोप लगाया कि वो कन्हैया कुमार को बचा रही है.

नई दिल्ली: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर अब देशद्रोह का केस चलेगा. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार ने देशद्रोह का केस चलाने की अनुमति दे दी है. कन्हैया समेत तीन लोगों पर देशद्रोह का आरोप है. पुलिस ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कन्हैया कुमार और 2 अन्य के खिलाफ देशद्रोह के मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी.

बता दें कि चुनाव के दौरान बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर ये आरोप लगाया कि वो कन्हैया कुमार को बचा रही है. इस मुद्दे पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को खूब घेरा था. उस दौरान आम आदमी पार्टी इस आरोप से बचती नजर आई.

क्या है मामला?

दरअसल, 9 फरवरी 2016 को जेएनयू कैंपस में नारेबाजी का वीडियो सामने आया था. वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की गई. तब जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था.

फिलहाल बिहार यात्रा पर हैं कन्हैया कुमार

बता दें कि इन दिनों कन्हैया कुमार बिहार की यात्रा पर है. बिहार के अलग-अलग जिलों में घूमकर सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध कर रहे हैं. उनकी रैलियों में लोगों की भीड़ जुट रही है. कन्हैया कुमार का आरोप है कि सरकार सीएए के जरिए लोगों को गुमराह कर रही है. 'आजादी-आजादी' के नारे उनकी रैलियों की पहचान हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर कन्हैया के काफिले पर हमले भी हुए. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले कन्हैया कुमार की सीएए विरोधी यात्रा को कई एंगल से देखा जा रहा है.

पिछले साल लड़ा था लोकसभा चुनाव

पिछले साल कन्हैया कुमार ने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था. बिहार के बेगूसराय सीट से वो मैदान में उतरे थे. हालांकि, वे जीत तो दर्ज नहीं कर पाए. चुनाव नतीजों में वे दूसरे नंबर पर रहे. बीजेपी के गिरिराज सिंह ने उन्हें हराया. खास बात ये रही कि कन्हैया कुमार की वजह से आरजेडी उम्मीदवार तनवीर हसन तीसरे नंबर पर चले गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
LIVE: लोकसभा में केंद्र पेश कर सकता है दो अहम बिल, राम मंदिर पर हंगामे की आशंका
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
'मोदी जी माफ कर देंगे', CJP का PM केयर्स फंड को लेकर RTI एक्टिविस्ट पर तंज
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत
PM मोदी को आपत्तिजनक शब्द कहने वाली नाबालिग पर नहीं होगा एक्शन, पुलिस ने दी राहत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget