एक्सप्लोरर

Dibrugarh Central Jail: स्पाई कैमरे से स्मार्टफोन तक, असम की जेल में बंद अलगाववादी अमृतपाल सिंह के सेल से और क्या हुआ बरामद?

Security Lapse In Assam Central Jail: कुख्यात खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह को असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया है. यहां से स्मार्टफोन, स्पाई कैमरा और स्मार्टवॉच बरामद हुए हैं.

Security Lapse In Dibrugarh Jail: पंजाब का कुख्यात खालिस्तान समर्थक नेता और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है. इस जेल में गंभीर सुरक्षा चूक का खुलासा हुआ है. अमृतपाल सिंह के अलाना उसके 9 सहयोगी भी डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद हैं. यहां शनिवार (17 फरवरी) को एक जासूसी कैमरा, एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर, एक स्मार्टवॉच और कई अन्य चीजें बरामद की गईं हैं.

अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि जेल के अंदर ये सारी चीजें कहां से आईं और कौन-कौन इनका इस्तेमाल करता था. CCTV कैमरे भी देखे जा रहे हैं.

असम पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने दी जानकारी
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर इस बारे में जानकारी देते हुए असम के पुलिस अधिकारी जीपी सिंह ने कहा, "एनएसए सेल में होने वाली अनाधिकृत गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने पर, एनएसए ब्लॉक के सार्वजनिक क्षेत्र में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. प्राप्त इनपुट की पुष्टि की गई. अनधिकृत गतिविधियों के आधार पर जेल कर्मचारियों ने आज सुबह एनएसए सेल के परिसर की तलाशी ली, जिससे सिम के साथ एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, कीबोर्ड के साथ टीवी रिमोट, स्पाई-कैम पेन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर बरामद हुए और स्मार्ट घड़ी, जिसे जेल कर्मचारियों की ओर से जब्त कर लिया गया था. इन अनधिकृत वस्तुओं के स्रोत और लाने के तरीके का पता लगाया जा रहा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है."

खालिस्तान अलगाववादियों पर लगा है NSA
23 अप्रैल, 2023 को पंजाब पुलिस की ओर से कई हफ्तों की तलाश के बाद राज्य के मोगा जिले से गिरफ्तार किए जाने के बाद अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया था. कट्टरपंथी खालिस्तानी नेता पर कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मामला दर्ज हुआ है. उसके नौ सहयोगियों पर भी एनएसए के तहत केस दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: शेर का नाम अकबर तो शेरनी का सीता, बंगाल में दोनों को साथ रखने पर वीएचपी ने जताई आपत्ति, हाई कोर्ट पहुंचा केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget