एक्सप्लोरर

रामनवमी पर पश्चिम बंगाल, झारखंड और यूपी में अलर्ट पर पुलिस, ड्रोन-CCTV से रखी जाएगी रैलियों पर नजर

पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के साथ ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से भी रामनवमी पर यात्रा निकालने की घोषणा की गई है.

देश भर में रविवार (6 अप्रैल,2025) को रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. रामनवमी के मौके पर निकलने वाली शोभायात्राओं और रैलियों को लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों की पुलिस अलर्ट पर है. पश्चिम बंगाल में रामनवमी की पूर्व संध्या यानी शनिवार (5 अप्रैल,2025) से ही पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. रामनवमी पर रविवार को सुबह से पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में धार्मिक यात्राएं निकाले जाने की संभावना है.

हाल के वर्षों में पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दौरान समूहों के बीच झड़प होने की खबरें आई हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में कम से कम 60 यात्राएं निकाले जाने की संभावना है और यात्रा मार्गों पर निगरानी रखने के लिए उपायुक्त और संयुक्त पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों की निगरानी में 3,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. 

20 से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की तैनाती

उन्होंने बताया कि यात्राओं पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी के जरिये निगरानी की जाएगी, साथ ही एंटाली, कोसीपोर, खिदरपुर और चितपोर जैसे शहर के विभिन्न हिस्सों में त्वरित प्रतिक्रिया दल के वाहन तैनात किए जाएंगे. अधिकारी ने बताया कि धार्मिक यात्राओं का सीधा प्रसारण किया जाएगा और इसकी निगरानी लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय से की जाएगी जबकि 20 से अधिक आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी कोलकाता के विभिन्न संभागों के प्रभारी होंगे.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बर्धमान के आसनसोल, पूर्व बर्धमान, मालदा, मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी और सिलीगुड़ी के कुछ हिस्सों में स्थिति की निगरानी करेंगे ताकि त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके. पुलिसकर्मी सात अप्रैल तक ड्यूटी पर रहेंगे. हावड़ा जिले के संकरैल इलाके में शनिवार को देवी सिंहबाहिनी के उपासकों ने एक यात्रा निकाली, जिसमें सैकड़ों लोग तलवार और त्रिशूल की गत्ते की प्रतिकृतियां लिये हुए थे.

पश्चिम बंगाल में इस दिन पारंपरिक रूप से अन्नपूर्णा पूजा मनाई जाती है. अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले न केवल भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी हिंदू समूहों द्वारा बल्कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा भी रामनवमी पर यात्रा निकालने की घोषणा की गई है.

झारखंड में भी कड़ी की गई सुरक्षा

रामनवमी से पहले किसी भी अप्रिय स्थिति को टालने के लिए झारखंड भर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार को रामनवमी त्योहार के मद्देनजर रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे ‘‘संवेदनशील’’ जिलों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन की तैनाती के साथ वीडियो कैमरों से लैस सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है. विभिन्न स्थितियों से निपटने के संबंध में पुलिस की तैयारियों की निगरानी के लिए शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में ‘मॉक ड्रिल’ भी की गई. रांची के अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक ने बताया कि रामनवमी से पहले राज्य की राजधानी में 200 मजिस्ट्रेट और 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

उन्होंने बताया, ‘‘650 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा 10 ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं, जो पिछले तीन दिनों से लोगों की आवाजाही पर नजर रख रहे हैं.’’ आलोक ने कहा कि यातायात प्रबंधन उपाय, प्रमुख सड़कों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल सुविधाएं और चिकित्सा शिविर सहित अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं. बोकारो के उपायुक्त जाधव विजय नारायण राव ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं.

ये भी पढ़ें:

'अगले चैत्र नवरात्रि तक लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर, छत्तीसगढ़ में बोले गृहमंत्री अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget