एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवसः लाल किले के आसपास चप्पे-चप्पे पर निगरानी-बनेगा अभेद्य सुरक्षा घेरा, ट्रैफिक के बदलाव को भी जानें

74वें स्वतंत्रता दिवस के लिए राजधानी दिल्ली पूरी तरह तैयार है और इस कोरोना संकटकाल में भी देश के स्वतंत्रता समारोह में किसी तरह का विघ्न न पड़े इसके लिए सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं.

नई दिल्लीः कल 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर तिरंगा फहराएंगे. स्वतंत्रता दिवस पर हर साल की तरह दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और ट्रैफिक नियमों में बदलाव किया गया है. लाल किले पर तो सुरक्षा के खास इंतजाम किए ही गए हैं और इसके चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. कोरोना काल को देखते हुए सुरक्षा के इंतजामों में भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरा पालन किया जा रहा है.

लाल किले के आसपास बनाया गया सिक्योरिटी रिंग लाल किले के आसपास चारों तरफ एक सिक्योरिटी रिंग बनाया गया है और इस सुरक्षा घेरे के तहत लाल किले में और इसके परिक्षेत्र में 300 के करीब कैमरा लगाए गए हैं. लाल किले के सिक्योरिटी रिंग में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के स्नाइपर्स को तो तैनात किया ही गया है, इसके अलावा स्वात कमांडोज और काइट कैचर्स की भी तैनाती की गई है.

चार हजार सुरक्षाकर्मियों की हुई तैनाती दिल्ली में और लाल किले के आसपास करीब चार हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और ये इलाके के हर कोने पर कड़ी नजर रखेंगे. इनकी अभेद्य सुरक्षा के दम पर दिल्ली स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों को सफलतापूर्वक बिना परेशानी के संपन्न करने के लिए विश्वस्त है.

जानें कब से कब तक बंद रहेगी लाल किले के पास ट्रैफिक की आवाजाही 15 अगस्त की सुबह 6 बजकर 45 मिनट से लेकर 8 बजकर 45 मिनट तक यानी पूरे दो घंटे के लिए लालकिले के पास से गुजरने वाले सड़क पर आवाजाही बंद होगी. इसके अलावा लाल किले के पास पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ इनके रेलवे ट्रैक पर भी सुरक्षा इंतजाम कड़े रखे गए हैं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल के लिए जो एडवाइजरी की गई है उसमें लोहिया रोड से लेकर नेताजी सुभाष मार्ग एसपी मुखर्जी मार्ग और चांदनी चौक रोड के साथ ही निषाद राज मार्ग और इसका लिंक रोड जो नेताजी सुभाष मार्ग तक जाता है को सुबह 4 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक के लिए बंद रखा गया है. इसके साथ ही राजघाट से आईएसबीटी रिंग रोड को भी इस दौरान बंद रखा जाएगा. आईएसबीटी से आईपी प्लाईओवर आउटर रिंग रोड सुबह के 4 बजे से लेकर 10 बजे तक के लिए बंद रहेंगे.

आसमान में भी निगेहबानी आसमान के जरिए भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई खलल न पड़े इसके लिए निगरानी की जा रही है. ड्रोन से निगरानी से लेकर इस बात पर कड़ी नजर रखी जा रही है कि लाल किले के आसपास कोई पतंग न उड़ाए और इसके जरिए किसी तरह की परेशानी न खड़ी की जा सके.

इस तरह 74वें स्वतंत्रता दिवस के लिए राजधानी दिल्ली पूरी तरह तैयार है और इस कोरोना संकटकाल में भी देश के स्वतंत्रता समारोह में किसी तरह का विघ्न न पड़े इसके लिए सुरक्षाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं. इस बार समारोह में शामिल होने वाले अतिथियों की संख्या 800 से घटाकर 100-125-150 तक कर दी गई है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली, यूपी सहित देश के कई हिस्सों में सक्रिय रहेगा मानसून, कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना Coronavirus: दुनियाभर में पिछले 24 घंटों में आए 2.72 लाख नए मामले, अबतक 7.53 लाख लोगों ने गंवाई जान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget