एक्सप्लोरर

Scoot Airlines ने यात्रियों को दिया फ्री टिकट बुक कराने का ऑप्शन, 35 लोगों को छोड़कर चली गई फ्लाइट

Scoot Airlines: अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली स्कूट एयरलाइन ने यात्रियों के लिए फ्री टिकट बुकिंग का ऑप्शन दिया है. इसके पीछे भी एयरलाइन की गलती बताई जा रही है.

Amritsar Scoot Airlines: हाल ही में अमृतसर से सिंगापुर जाने वाली स्कूट एयरलाइंस की लापरवाही की वजह से 30 यात्रियों की फ्लाइट छूट गई थी. इस मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक्शन लेते हुए स्कूट एयरलाइंस से रिपोर्ट मांगी थी. एयरलाइन ने अब इन यात्रियों के लिए मुफ्त में दूसरी फ्लाइट बुक करने और रिफंड का ऑप्शन रखा है. डीजीसीए ने भी एयरलाइन के इस फैसले की सराहना की. 

दरअसल, श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्कूट एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने वक्त से पहले ही उड़ान भर ली और लगभग 30 यात्री एयरपोर्ट पर ही रह गए थे. कोहरे के कारण फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया लेकिन ट्रैवल एजेंट ने इसकी जानकारी यात्रियों को नहीं दी गई. यह मामला 18 जनवरी 2023 का है. 

एयरलाइन ने यात्रियों को दिए कई ऑप्शन 

इसके बाद डीजीसीए एक्शन मोड पर आ गया था और मामले की कार्रवाई करते हुए एयरलाइन से जवाब मांगा था. इसपर एयरलाइन ने यात्रियों के सामने कई ऑप्शन रख दिए हैं. इसमें फ्री टिकट बुकिंग, वाउचर के रूप में 120 प्रतिशत रिफंड, एयरलाइन की तरफ से 100 प्रतिशत रिफंड शामिल हैं. हालांकि, पहले ही एयरलाइन ने अपनी सफाई में कहा था कि  ई-मेल भेजकर फ्लाइट के रीशेड्यूल की जानकारी सभी यात्रियों को दे दी गई थी. 

एयरपोर्ट के निदेशक ने दी थी सफाई

अमृतसर एयरपोर्ट के निदेशक ने भी इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने बताया था कि स्कूट एयरलाइंस की सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट को शाम 7 बजे के बाद अमृतसर से सिंगापुर के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन ने इसे बुधवार दोपहर 3-4 बजे के बीच रीशेड्यूल किया और सभी यात्रियों को ई-मेल के माध्यम से अपडेट किया. ग्रुप में 30 लोगों के लिए टिकट बुक करने वाले ट्रैवल एजेंट ने यात्रियों को सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव की जानकारी नहीं दी.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की सभा में घुसने वाला फर्जी सैनिक गिरफ्तार, ID कार्ड पर लिखा था- 'दिल्ली पुलिस सुरक्षा PM'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget