एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली में एक हफ्ते के लिए स्कूल-दफ्तर बंद, पर्यावरण मंत्री बोले- लॉकडाउन पर करेंगे विचार

Delhi Pollution: राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, दिल्ली के अंदर अगर हम कोई फैसला लेते हैं, तो वे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लागू नहीं होते हैं.

Delhi Pollution: दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक प्रदूषण के प्रकोप से राहत मिलती नहीं दिख रही है. हवा की सुस्त रफ्तार के साथ कोहरा प्रदूषण की मुसीबत और बढ़ाएगा. इस दौरान हवा के गंभीर या बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "17 नवंबर तक के लिए सभी कंस्ट्रक्शन के काम को बंद कर दिया गया है. लॉकडाउन को लेकर दिल्ली सरकार अपना एक प्रस्ताव कोर्ट में जमा करेगी. किस तरह से लॉकडाउन लगाया जाए और कोर्ट के निर्णय के हिसाब से सरकार फैसला लेगी."

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली के अंदर अगर हम कोई फैसला लेते हैं, तो वे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लागू नहीं होते हैं. दिल्ली में हमने स्कूल बंद कर दिए हैं. दिल्ली-एनसीआर में अगर प्रदूषण होता रहेगा, तो वो दिल्ली में आएगा. प्रदूषण की समस्या दिल्ली की समस्या नहीं है. पिछले दो महीने से जो हम दिल्ली के लिए कर सकते हैं, वो कर रहे हैं, लेकिन ये मिलकर ही संभव है. पराली दिल्ली में नहीं जलती है. दिल्ली में अलग तरह का प्रदूषण है, जिसको कम करने के लिए हम काम कर रहे हैं. दिवाली के बाद जो दिल्ली की हालात हुई है उसका समाधान निकालना होगा. हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं. हमें जो करना है, वो हम कर रहे हैं, पहले दिन से कर रहे हैं. हम अपना काम कर रहे हैं. हम उनका सहयोग इसलिए मांग रहे हैं, क्योंकि ये राज्य का मामला नहीं है. वो अपना काम कर रहे हैं, हम अपना काम करेंगे."

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए स्कूल-दफ्तर बंद 

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को आपातकालीन स्थिति बताते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से कहा था कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आपात कदम उठाएं. इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई और प्रदूषण से जंग को स्कूल-दफ्तर बंद करने समेत कई बड़े कदम उठाने का फैसला लिया. सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के सुझाव पर विचार किया गया है और इसको लेकर कोर्ट के समक्ष दिल्ली सरकार अपना पक्ष रखेगी. 

सीएम ने कहा कि दिल्ली के स्कूल सोमवार से एक सप्ताह के लिए बंद रहेंगे. इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी. सरकारी दफ्तर भी एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे और कर्मचारी घरों से काम करेंगे. वहीं 17 नवंबर तक सभी निर्माण गतिविधियां बंद रहेंगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये फैसला जहरीली धुंध की वजह से लिया गया है. शहर का प्रदूषण स्तर लगभग एक सप्ताह से बढ़ा हुआ है.

Bitcoin News: कांग्रेस के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- कोई बिटकॉइन घोटाला नहीं हुआ
Manipur Attack: मणिपुर में सेना के काफिले पर हमला, उग्रवादी संगठन PLA और PMNPF ने ली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
10 हजार रुपए, फ्री बस सफर... बंगाल सरकार ने किन लोगों को दिया बड़ा तोहफा?
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget