एक्सप्लोरर

लापता सैनिकों पर SC चिंतित, 24 साल से गायब सेना के कैप्टन की मां की याचिका पर मांगा केंद्र से जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने आज 24 साल से लापता सेना के कैप्टन संजीत भट्टाचार्जी की मां की याचिका पर नोटिस जारी किया है.

लगभग 24 साल से लापता सेना के कैप्टन संजीत भट्टाचार्जी की मां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज नोटिस जारी किया. याचिका में कहा गया है कि आज तक यह नहीं पता चला कि संजीत का क्या हुआ? क्या वह पाकिस्तान की किसी जेल में हैं? इसलिए, सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वह पाकिस्तान से इस बारे में जानकारी जुटाए.

गोरखा राइफल्स कैप्टन संजीत भट्टाचार्जी 19 अप्रैल 1997 को कच्छ के रण में अपनी पलटन के साथ पेट्रोलिंग के लिए गए थे. 20 अप्रैल को जब पलटन वापस लौटी तो कैप्टन संजीत और लांस नायक राम बहादुर थापा साथ नहीं थे. तब से आज तक उनके बारे में कोई ठोस सूचना नहीं मिली है.

कैप्टन संजीत की 81 साल की माँ कमला भट्टाचार्जी ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनकी तरफ से वकील सौरभ मिश्रा पेश हुए. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोर्ट के तुरंत दखल की ज़रूरत है. सशस्त्र सेनाओं से जुड़े लोगों के भी मानवाधिकार होते हैं. उनके परिवार को जानने का अधिकार है कि वह कहां हैं और कैसे हैं. वकील ने प्रार्थना की कि कोर्ट विदेश मंत्रालय को राजनयिक संपर्कों का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान से जानकारी जुटाने के लिए कहे.

जिरह के दौरान वकील ने लांस नायक राम बाहदुर थापा का भी ज़िक्र किया. 3 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े ने मसले को गंभीर बताते हुए सरकार को नोटिस जारी कर दिया. उन्होंने याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि वह इस तरह के दूसरे सैनिकों की भी जानकारी जुटा कर कोर्ट को बताएं.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हादसा, ट्रक ने तोड़ा टोल बेरियर | Badi Khabar

आयशा की मौत के बाद दहेज के खिलाफ उठी आवाज, लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद धर्मगुरू ने की अपील 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget