एक्सप्लोरर

Mohammed Bin Salman India Visit: अगले महीने भारत दौरे पर आएंगे सऊदी क्राउन प्रिंस, पीएम मोदी ने किया है आमंत्रित

Saudi Crown Prince on India Visit: सितंबर में विदेश मंत्री एस जयशंकर द्विपक्षीय वार्ता के लिए रियाद के दौरे पर गए थे, तब उन्होंने सउदी प्रिंस को भारत आने का पीएम मोदी का निमंत्रण दिया था.

Mohammed Bin Salman India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मिलने के लिए सऊदी क्राउन प्रिंस (Saudi Crown Prince) और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री (KSA) मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed bin Salman)  नवंबर में भारत (India) आ सकते हैं. सऊदी क्राउन प्रिंस इंडोनेशिया (Indonesia) जाने के क्रम में भारत आने की संभावना है. इंडोनेशिया के बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 summit) में पहुंचने से पहले वह 14 नवंबर को सुबह भारत आएंगे और दिन में रवाना हो जाएंगे. भारत में वह कुछ घंटे बिताएंगे. इसके बाद दोनों नेता 15-16 नवंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में बाली में मिलेंगे. 

सलमान की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर है, जिन्होंने सितंबर में विदेश मंत्री के जरिए एक पत्र भेजा था. द्विपक्षीय बातचीत के लिए सितंबर में रियाद का दौरा करने वाले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सलमान को पीएम मोदी का निमंत्रण दिया था. वहीं, अपनी बैठक के दौरान सलमान और पीएम मोदी यूक्रेन में रूसी युद्ध के कारण वर्तमान ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चर्चा करेंगे. बता दें कि पश्चिमी गठबंधन प्रतिबंधों में न तो भारत और न ही सऊदी अरब शामिल हुआ है. 

सऊदी ऊर्जा मंत्री कर चुके हैं भारत का दौरा

ओपेक + समूह के तेल उत्पादन में कटौती का निर्णय लेने के बाद सऊदी ऊर्जा मंत्री अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान ने इस सप्ताह भारत का दौरा किया था. साथ ही उन्होंने चीनी अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बातचीत भी की थी. ओपेक + समूह की तरफ से तेल उत्पादन में कटौती पर यूएस-सऊदी तनाव को देखते हुए इस यात्रा का राजनीतिक महत्व है, जिसमें रूस भी शामिल है. जी-20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन भी शामिल होंगे. 

दोनों नेता द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे

वहीं, दिल्ली (Delhi) में दोनों नेता द्विपक्षीय परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे, जिसमें सलमान (Mohammed bin Salman) के 2019 के भारत (India) में $100 बिलियन निवेश के वादे की प्रगति, विशेष रूप से तेल भंडार, और हरित ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं, जो अभी तक फलीभूत नहीं हुई हैं. अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) ने 2016 और 2019 में दो बार रियाद का दौरा किया है और कई समझौता ज्ञापनों और परियोजनाओं की भी घोषणा की है, जिनकी समीक्षा की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

Russia Ukraine Crisis: नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा रूस, यूक्रेन के कई शहरों में ब्लैकआउट

मंदी की आशंका, विश्वयुद्ध की धमकी के बीच जारी है 'तेल का खेल', भारत ने भी कहा- मेरी मर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget