एक्सप्लोरर

Saudi Arab Umrah 2025: सऊदी अरब के उमराह सीजन का ऐलान, जानें शुरू होने की तारीख, वीजा प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश

सऊदी अरब ने 2025-26 उमराह सीजन की तारीखों की घोषणा कर दी है. उमराह 11 जून 2025 से शुरू होगा और वीज़ा प्रक्रिया 10 जून से आरंभ होगी. जानें पूरी डेडलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी सुविधाएं.

Saudi Arab Umrah 2025: सऊदी अरब की हज और उमराह मंत्रालय ने उमराह सीजन की शुरुआत की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मंत्रालय के मुताबिक, इस साल उमराह का सिलसिला 11 जून 2025 से शुरू होगा. वहीं, उमराह वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया एक दिन पहले यानी 10 जून से शुरू हो जाएगी.

इस बार उमराह सेवाओं को सुचारु और बेहतर तरीके से चलाने के लिए सऊदी हुकूमत ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं. मंत्रालय ने तमाम उमराह कंपनियों और विदेशों में मौजूद एजेंटों को निर्देश दिया है कि 27 मई तक अपने-अपने सेवा अनुबंध पूरे कर लें. अप्रैल में एक अंतरराष्ट्रीय फोरम भी आयोजित किया गया था, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था और सेवा से जुड़े समझौतों पर दस्तखत किए गए थे.

सऊदी अरब ने डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
सऊदी अरब ने इस बार उमराह प्रक्रिया को और आसान और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया है. मार्च 2025 में "नुसुक" और "उमराह पाथ" नाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए गए हैं. इन प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए तीर्थयात्री अपने सफर की प्लानिंग पहले से कर सकते हैं और सभी ज़रूरी जानकारी मोबाइल या कंप्यूटर पर पा सकते हैं.

उमराह सीजन को लेकर अहम तारीखों का जिक्र
मंत्रालय ने उमराह सीजन को लेकर कुछ और अहम तारीखों का भी ज़िक्र किया है. वीज़ा जारी करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 तय की गई है, यानी उसके बाद कोई नया वीज़ा नहीं मिलेगा. साथ ही सभी जायरीन को 3 अप्रैल 2026 तक सऊदी अरब पहुंच जाना होगा. उमराह करने आए सभी विदेशी जायरीन को 18 अप्रैल 2026 तक सऊदी अरब छोड़ना अनिवार्य होगा. इसके अलावा, विदेशों में मौजूद उमराह एजेंटों को 20 जनवरी 2026 तक अपने दस्तावेज़ सऊदी मंत्रालय के पास जमा करने होंगे और सेवा प्रदाताओं के साथ अपने अनुबंध को अंतिम रूप देना होगा.

सऊदी हुकूमत का बयान
सऊदी हुकूमत का कहना है कि ये पूरा शेड्यूल जायरीन की सहूलियत और उमराह सफर को आसान बनाने के मकसद से तय किया गया है. उनका मकसद है कि दुनियाभर से आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और समय पर सेवा मिले, ताकि वे आसानी से अपने इबादत का फर्ज अदा कर सकें. इस तरह सऊदी सरकार ने फिर से यह साबित किया है कि वह तीर्थयात्रियों की खिदमत को अपनी पहली प्राथमिकता मानती है और हर साल व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की कोशिश में लगी रहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget