एक्सप्लोरर

तिहाड़ में मिलने वाले खाने पर सत्येंद्र जैन के वकील और बीजेपी के ये हैं अलग-अलग दावे

सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा ने कहा, "हम वीडियो को न्यायाधीश के संज्ञान में लाएंगे. हम निश्चित रूप से आज इसके बारे में कुछ करेंगे." इससे पहले, सोमवार को एक याचिका दायर की गई थी.

Satyendra Jain Viral Video: दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं. जैन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले ठग सुकेस चंद्रशेखर ने गंभीर आरोप लगाए तो अब तिहाड़ जेल के बैरक से उनके एक के बाद एक कई वीडियो सामने आ रहे हैं. ताजा वीडियो में, सत्येंद्र जैन खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है. बीजेपी का कहना है कि ये जेल नहीं बल्कि 'रिजॉर्ट' लग रहा है.

चलिए अब पहले यह जान लेते हैं कि वीडियो में आखिर दिख क्या रहा है. इस वीडियो में सत्येंद्र जैन के बिस्तर पर तीन अलग-अलग डिब्बे दिखाई दे रहे हैं जिसमें तरह-तरह के व्यंजन रखें हैं. साथ ही सत्येंद्र फल भी खाते दिखाई दे रहे हैं. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक जेल में रहने के दौरान सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है. अब आप यह भी जान लीजिए कि तिहाड़ में मिलने वाले खाने पर सत्येंद्र जैन के वकील और बीजेपी की ओर से क्या दावे किए जा रहे हैं.

सत्येंद्र जैन के वकील ने क्या कहा?

सत्येंद्र जैन के वकील राहुल मेहरा ने कहा कि वे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हम इस वीडियो को न्यायाधीश के संज्ञान में लाएंगे. हम निश्चित रूप से आज इसके बारे में कुछ करेंगे." इससे पहले, सोमवार को एक याचिका दायर की गई थी. इसमें जेल अधिकारियों को मंत्री की तत्काल चिकित्सकीय जांच कराने का भी निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. 

इसमें कहा गया है कि मंत्री जैन धर्म के नियमों का सख्ती से पालन करते हैं, लेकिन जेल में उन्हें पिछले 12 दिन से उनकी धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से भोजन नहीं दिया जा रहा है. याचिका में दावा किया गया है कि जैन पिछले करीब छह महीने से केवल फलों, सब्जियों और मेवों या खजूर का सेवन कर रहे हैं और यह सामग्री वे सभी कैदियों के लिए उपलब्ध राशन के अपने कोटे से खरीद रहे हैं. जैन के वकील ने अदालत को यह भी बताया कि कैद के बाद से जैन का 28 किलो वजन कम हो गया है. 

बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने सत्येंद्र जैन का वीडियो ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, "बलात्कारी से मालिश करने और उसे फिजियोथेरेपिस्ट कहने के बाद, सत्येंद्र जैन को शानदार भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है! परिचारक उसे भोजन परोसते हैं जैसे कि वह छुट्टी पर एक रिसॉर्ट में हो!" वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जेल में होने के बाद भी सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से नहीं हटाया गया है. जेल में मसाज से लेकर पैक्ड फूड की सेवा दी जा रही है. 

ईडी ने क्या कहा था?

इस सप्ताह की शुरुआत में तिहाड़ जेल के एक अधीक्षक को जेल में जैन को स्पेशल ट्रीटमेंट प्रदान करने में कथित संलिप्तता के लिए निलंबित कर दिया गया था. ईडी ने अदालत में दावा किया था कि जैन को तिहाड़ जेल के अंदर मालिश और विशेष भोजन सहित स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा था और दावे को साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज प्रदान किया था.

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: हत्या से ठीक पहले श्रद्धा ने दोस्त को किया था ये मैसेज, सामने आई आखिरी इंस्टाग्राम चैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget