एक्सप्लोरर

सट्टा बाजारः कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर है सटोरियों को भरोसा

एक अनुमान के मुताबिक 5 राज्यों में 4 से 5 हजार रुपये का सट्टा अब तक लग चुका है. एग्जिट पोल के नतीजों के जैसे ही सट्टा बाजार में भी कांग्रेस का सिक्का चल रहा है. बीजेपी शासित राज्यों में कांग्रेस की वापसी पर ही ज्यादातर लोगों ने सट्टा लगाया है.

नई दिल्लीः अब से ठीक कुछ घंटों बाद पांच राज्यों के चुनाव नतीजे सामने आ जाएंगे. कई दिग्गजों की साख दांव पर है लेकिन चुनाव आयोग के ऐलान से पहले ही देश के अलग-अलग सट्टा बाजार ने हार जीत का फैसला कर दिया है. 5 राज्यों में वोटिंग खत्म होने के बाद अब नतीजों के लिए हलचल फाइनल राउंड में पहुंच गई है. कुछ घंटे बाद नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. लेकिन नतीजों के अंतिम एलान से पहले ही देश के अलग-अलग सट्टा बाजार एक्टिव दिख रहे हैं. सबने एक सुर में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी कर दी है.

एक अनुमान के मुताबिक 5 राज्यों में 4 से 5 हजार रुपये का सट्टा अब तक लग चुका है. एग्जिट पोल के नतीजों के जैसे ही सट्टा बाजार में भी कांग्रेस का सिक्का चल रहा है. बीजेपी शासित राज्यों में कांग्रेस की वापसी पर ही ज्यादातर लोगों ने सट्टा लगाया है.

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में सट्टा बाजार का आंकड़ा इंदौर से खुलता है और इंदौर का सट्टा बाजार कांग्रेस के साथ खड़ा नजर आ रहा है. इंदौर सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक 230 विधानसभा सीटों वाले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 118-120 सीटें मिलेंगी. वहीं बीजेपी 98-100 सीटों तक सिमट सकती है. मतलब सट्टा बाजार के आंकड़ों में कांग्रेस बहुमत से सरकार में आ रही है जिसका रेट भी खुल चुका है.

क्या है भाव कांग्रेस के 100 सीटें जीतने का भाव है 0.25 पैसे यानी एक रुपया लगाने पर 1.25 रुपये मिलेंगे. वहीं बीजेपी के 100 सीटें जीतने का भाव है 0.70 पैसे यानि एक रुपये लगाने पर 1.70 मिलेंगे. कांग्रेस के 110 सीटें जीतने का भाव है 1.15 रुपये है और बीजेपी के 110 सीटें जीतने का भाव 2.23 रुपये है. तो कांग्रेस के बहुमत हासिल करने का भाव 1.78 रुपये हैऔर बीजेपी बहुमत हासिल करेगी इसके लिए सट्टा बाज़ार में सबसे ज्यादा 3.34 रुपये का भाव लग रहा है.

सटोरियों का मानना है कि कांग्रेस का 15 साल का वनवास एमपी में खत्म हो रहा है. वहीं 5 राज्यों में कौन सीएम होगा इस पर भी सट्टा है. अगर एमपी में कांग्रेस जीतती है तो कमलनाथ सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं.

छत्तीसगढ़ सट्टा बाजार ने मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी कमल मुरझाने के संकेत दिए हैं. हालांकि वहां जीत-हार का मुकाबला दोनों पार्टियों की धड़कनें बढ़ाने वाला है.

सट्टा बाजार के मुताबिक 90 विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 44 से 46 सीटें मिलेंगी. जबकि बीजेपी को 40 से 42 सीटें मिल सकती हैं. मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है लेकिन जीत कांग्रेस की होगी इसी पर ज्यादातर सट्टा लग रहा है. मतलब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जिन दो राज्यों की सत्ता पर बीजेपी पिछले 15 सालों से काबिज थी. अब सटोरियों के मुताबिक यहां कांग्रेस का वनवास खत्म हो सकता है.

2019 का सेमीफाइनलः पांच राज्यों के चुनाव नतीजे कल, कांग्रेस की होगी वापसी या फिर खिलेगा कमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget