एक्सप्लोरर

जानिए- कौन हैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार, जिनके लिए ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं

कोलकाता पुलिस कमिश्नर को सीबीआई ने शारदा चिट फंड घोटाले में आरोपी बताया है. यह घोटाला साल 2013 में सामने आया था. यहां जानिए कौन हैं राजीव कुमार और उनका क्या है शारदा चिट फंड घोटाले से कनेक्शन.

कोलकाता: तीन हजार करोड़ रुपए के चर्चित शारदा चिट फंड घोटाले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई ने आरोपी बताया हैं. यह घोटाला साल 2013 में सामने आया था. इसी सिलसिले में सीबीआई की टीम रविवार को कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर उनसे पूछताछ करने पहुंची थी.

शारदा चिट फंड घोटाले में आरोप है कि इसमें गलत तरीके से निवेशकों के पैसे इकट्ठा किए गए और उन्हें ये रकम वापस लौटाया नहीं गया. यहां जानें कौन हैं कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार और क्यों उनके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठी हैं धरने पर.

CBI vs ममता बनर्जी: कोलकाता पुलिस कमिश्नर से क्यों पूछताछ करना चाहती है सीबीआई? जानें यहां

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार 1989 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस ऑफिसर हैं. प्रदेश के सीनियर अधिकारी की हैसियत से साल 2013 में शारदा चिट फंड घोटाले की जांच के लिए बनी एसआईटी का इन्हें अध्यक्ष बनाया गया था. इस घोटाले की जांच के दौरान एसआईटी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर, फोन और डायरी जब्त किए थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शारदा चिट फंड घोटाले की जांच साल 2014 में सीबीआई को सौंपी गई.

सीबीआई का आरोप है कि एसआईटी ने जांच के दौरान जो महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए वह सीबीआई को नहीं सौंपा गया. इसी सिलसिले में पूछताछ के लिए सीबीआई की टीम रविवार की शाम कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर गई थी. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही पश्चिम बंगाल पुलिस ने सीबीआई के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया. हालांकि, इन अधिकारियों को बाद में छोड़ दिया गया, लेकिन इस मामले के बाद केन्द्र और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तनातनी शुरू हो गई और ममता बनर्जी धरने पर बैठ गईं.

CBI Vs ममता बनर्जी: बीजेपी ने पूछा- पेन ड्राइव और लाल रंग की डायरी में क्या है जिसे CM छिपा रही हैं?

धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का कहना है कि केन्द्र सरकार सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है. विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है. ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि केन्द्रीय जांच एजेंसी, कोलकाता पुलिस कमिश्नर से पूछताछ के लिए कोई भी दस्तावेज लेकर नहीं आई थी.

ममता बनर्जी का कोलकाता में धरना जारी है. उनके धरने को विपक्षी दलों के कई बड़े नेताओं ने समर्थन दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि यह भारत के संस्थाओं पर हमला है. राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां एकजुट होंगी और बीजेपी को हराया जाएगा.

CBI Vs ममता: सीबीआई की टीम को हिरासत में लेने से सीएम के धरने तक, जानें सबकुछ

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है. आईपीएस रहते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसपी, स्पेशल एसपी, डिप्टी कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर (स्पेशल टास्क फोर्स), डीआईजी (सीआईडी) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला है. राजीव कुमार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का खास माना जाता है.

बापू के पुतले पर गोली चलाने के विरोध में कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget