एक्सप्लोरर

Sansad Ratna Award 2023: संसद रत्न पुरस्कार की घोषणा, सीपीएम के टीके रंगराजन को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, देखें लिस्ट

Sansad Ratna Award 2023: सीपीएम के पूर्व राज्यसभा सांसद टीके रंगराजन को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 

Sansad Ratna Award 2023: संसद रत्न अवॉर्ड 2023 की मंगलवार (21 फरवरी) को घोषणा की गई. 13 सांसद, 2 पार्लियामेंट्री कमेटी और 1 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड की घोषणा की गई. सीपीएम के पूर्व राज्यसभा सांसद टीके रंगराजन (TK Rangarajan) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया है. लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर है. जिन्होंने संसद रत्न पुरस्कार शुरू करने का सुझाव दिया था. 

सांसदों का सयन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अध्यक्षता और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस कृष्णमूर्ति की सह-अध्यक्षता में नागरिक समाज और सांसदों की जूरी ने किया है. इस समिति में जाने माने सांसद और नागरिक समाज के सदस्य भी शामिल थे. 

किसे मिला संसद रत्न अवॉर्ड?

ये सम्मान 13 सांसदों को दिया गया है, जिनमें आठ लोकसभा के, पांच राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं. इसमें तीन पूर्व सांसद हैं. जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली लोकसभा की फाइनेंस की संसदीय समिति और विजय साई रेड्डी की अध्यक्षता वाली राज्यसभा की टूरिज्म, ट्रांसपोर्ट और कल्चर की स्टैंडिंग कमेटी को संसद रत्न अवॉर्ड दिया गया. 


Sansad Ratna Award 2023: संसद रत्न पुरस्कार की घोषणा, सीपीएम के टीके रंगराजन को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, देखें लिस्ट

इन लोकसभा सांसदों को किया सम्मानित

लोकसभा सांसदों में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, बीजेपी के बिद्युत बरन महतो, बीजेपी के डॉक्टर सुकांत मजूमदार, कांग्रेस के कुलदीप राय शर्मा, बीजेपी सांसद हीना विजयकुमार गवित, बीजेपी के गोपाल शेट्टी, बीजेपी के सुधीर गुप्ता और एनसीपी के डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे को ये अवॉर्ड मिला है. इन्हें 17वीं लोकसभा में विभिन्न श्रेणियों के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित किया गया है, जिसमें प्रश्न, निजी विधेयक, चर्चा में हिस्सा लेना आदि शामिल है. 

राज्यसभा से इन्हें मिला पुरस्कार

राज्यसभा सांसदों में सीपीआई-एम के डॉ. जॉन ब्रिट्स, आरजेडी के मनोज झा, एनसीपी की फौजिया तहसीन अहमद खान, समाजवादी पार्टी के विशंभर प्रसाद निषाद और कांग्रेस की छाया वर्मा पुरस्कार मिला है.

ये भी पढ़ें- 

Rahul Gandhi: 'मैं दादी इंदिरा गांधी का फेवरेट था और प्रियंका...', बोले राहुल गांधी, शादी को लेकर भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
एजुकेशन सेक्टर में अल्पसंख्यक बच्चों की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी, सरकार ने जारी किए आंकड़े
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा
‘भारत का एक राफेल, चीन के चार जे-20 के बराबर’, पूर्व IAF चीफ ने किया था दावा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget