एक्सप्लोरर

'...नहीं तो गोली से उड़ा दूंगा', संजय राउत को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

NCP चीफ शरद पवार के बाद अब उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत को जान से मारने की धमकी मिली है.

Sanjay Raut Receives Death Threat: महाराष्ट्र की सियासत में एक के बाद एक चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. जहां शुक्रवार (9 जून) सुबह ही एनसीपी चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली तो वहीं अब उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत को भी गोली से मारने की धमकी मिली है. 9 जून की सुबह संजय राउत के विधायक भाई सुनील राउत के फोन पर एक अज्ञात शख्स का कॉल आया, जिसने संजय राउत को गोली से उड़ाने की धमकी दी.

यह बातचीत काफी वायरल हो रही है, जिसमें शख्स संजय राउत की प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद करने के लिए कह रहा है और न मानने पर गोली मारने की धमकी दे रहा है. इसके साथ ही बातचीत के दौरान दोनों ओर से काफी गाली गलौच भी की गई है. अज्ञात शख्स ने संजय के भाई सुनील राउत को फोन किया और कहा कि अपने भाई से प्रेस कान्फ्रेंस बंद करने के लिए कहो. इसी दौरान शख्स ने गोली से मारने की धमकी भी दी. 

शरद पवार को भी मिली जान से मारने की धमकी

संजय राउत से पहले एनसीपी चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली थी. शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने ये जानकारी दी. सुले ने बताया कि उन्हें वॉटसएप पर पवार साहब के लिए मैसेज मिला था. उन्हें एक वेबसाइट के जरिए धमकी दी गई थी. इसके बाद सुप्रिया सुले ने इसकी शिकायत पुलिस से की. सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से इस पर ध्यान देने की मांग करती हूं. इस तरह की हरकतें और गंदी राजनीति रुकनी चाहिए."

बता दें, औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र की सियासत इस वक्त काफी गरमाई हुई है. हाल ही में बीजेपी नेता नीलेश राणे ने NCP चीफ शरद पवार को औरंगजेब का पुनर्जन्म कहा था. इसके बाद एनसीपी ने मुंबई में जेल भरो आंदोलन करने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें:-

Aurangzeb Son Remark: फडणवीस के औरंगजेब वाले बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- गोडसे की औलाद कौन? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget