एक्सप्लोरर

'जिसने पार्टी बनाई उसको ही सबूत देना पड़ेगा', शरद पवार की चुनाव आयोग में बैठक से पहले बोले संजय राउत

Election Commission Of India: संजय राउत ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह पर हुई कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा बीजेपी ईडी-सीबीआई के जरिए विपक्षी नेताओं को डरा रही है.

Sanjay Raut On Election Commission: उद्धव बाला साहब ठाकेर (यूबीटी) शिवसेना सांसद संजय राउत ने एनसीपी नेता शरद पवार की चुनाव आयोग के सामने बैठक से पहले ही आयोग पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, यह बहुत आश्चर्य की बात है जिसने खुद जिस पार्टी की स्थापना की, उस पार्टी के अध्यक्ष हैं और संस्थापक भी हैं वह चुनाव आयोग के सामने बैठेंगे और इस बात का प्रमाण देंगे कि ये उनकी ही पार्टी है. 

संजय राउत ने कहा, आश्चर्य यह भी है कि उनके विरोधी उनके सामने आएंगे और कहेंगे कि यह उनकी पार्टी नहीं है. आज चुनाव आयोग के लिए परीक्षा की घड़ी है. उसको बीजेपी के एजेंट के रूप में काम नहीं करना चाहिए. राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने I.N.D.I.A गठबंधन में अपने साथी संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए. 

'सीबीआई-ईडी विपक्ष को डरा रही है'
संजय राउत ने कहा जिस चीज के बारे में कोई तथ्य ही नहीं है उस मामले में सरकार एक सांसद को उठा कर जेल में डाल देती है. संजय सिंह को बिना किसी सबूत के जेल में डाला गया है. जो व्यक्ति भी बीजेपी की विचारधारा और अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसको ED और CBI डरा दे रही हैं. 

'सबसे ज्यादा रावण तो बीजेपी में हैं'
संजय राउत ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इसका जवाब देना पड़ेगा. मोदी और अमित शाह राहुल गांधी से डरते हैं. इनको हार का डर सताने लगा है. बीजेपी राहुल गांधी को रावण बता रही है लेकिन रावण तो सबसे ज्यादा बीजेपी में ही हैं.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार (5 अक्टूबर 2023) को आप नेता संजय सिंह को हिरासत में ले लिया था. मनीष सिसोदिया के बाद संजय सिंह आम आदमी पार्टी के दूसरे कद्दावर नेता हैं जिनको ईडी ने आबकारी नीति में कथित अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद मोदी के सामने 24 की चुनौती बना एक नेता, नाम है- कांशीराम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget