एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, सबका नाम लेकर संजय राउत ने याद दिलाई कांग्रेस को जिम्मेदारी

Sanjay Raut: उमर अब्दुल्ला ने इंडिया एलायंस की मीटिंग नहीं होने और इसके नेतृत्‍व को लेकर सवाल उठाए थे. उनके इस बयान पर अब संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है.

Sanjay Raut: जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा इंडिया एलायंस की मीटिंग नहीं होने और इसके नेतृत्‍व को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद कोई भी बैठक नहीं हुई है. अगर गठबंधन लोकसभा चुनाव तक ही था तो इसे खत्म कर देना चाहिए. इसके पास न कोई एजेंडा है और न ही कोई लीडरशिप. 

उमर अब्दुल्ला के इस बयान पर अब  शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा, "अगर एक बार ये गठबंधन टूट गया तो फिर वापस INDIA गठबंधन नहीं बनेगा."

सांसद संजय राउत ने कही ये बात

 INDIA गठबंधन पर शिवसेना UBT सांसद संजय राउत ने कहा, "लोकसभा चुनाव हम एक साथ लड़े, अच्छे नतीजे भी आया.उसके बाद हम सबकी खास करके कांग्रेस की ज़िम्मेदारी थी  कि INDIA गठबंधन को जिंदा रखे, एक साथ बैठकर आगे का मार्गदर्शन करे.लेकिन अब तक लोकसभा चुनाव के बाद एक भी इस तरह की बैठक नहीं हुई है.ये ठीक नहीं है."

उन्होंने आगे कहा,  "उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल जैसे नेता सभी का ये कहना है कि INDIA गठबंधन का कोई वजूद नहीं रहा.लोगों के मन में अगर ऐसी भावना आती है तो इसके लिए सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ज़िम्मेदार है.समन्वय नहीं है, चर्चा नहीं है.इसका मतलब INDIA गठबंधन में सब ठीक है या नहीं इसे लेकर लोगों के मन में शंका है. अगर एक बार ये गठबंधन टूट गया तो फिर वापस INDIA गठबंधन नहीं बनेगा."

प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई थी जल्द मीटिंग की उम्मीद

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा इंडिया एलायंस की मीटिंग नहीं होने और इसके नेतृत्‍व को लेकर उठाए गए सवाल पर प्रियंका चतुर्वेदी ने आईएएनएस से कहा, "यह बात बिल्कुल सही है कि महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के बाद से कोई मीटिंग नहीं हुई है.लेकिन अगर संसद की कार्यवाही को देखा जाए, तो यहां पर जो-जो मुद्दे थे, उसमें इंडिया एलायंस के दलों ने एक साथ मिलकर अपनी बात रखी और कोई फैसला लेना पड़ा, तो एक साथ मिलकर सभी ने फैसला लिया.हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इंडिया एलायंस की मीटिंग जरूरी है.आगे की रणनीति क्या होगी, इसको ध्यान में रखना जरूरी है.हमें उम्मीद है कि जल्दी से जल्द मीटिंग होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget