एक्सप्लोरर

हथियार डीलर संजय भंडारी ने रॉबर्ट वाड्रा को लंदन में 19 करोड़ का बंगला दिलाया: बीजेपी

बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हथियार दलाल संजय भंडारी ने पिलाटस एयरक्राफ्ट डील के बदले राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को लंदन में 19 करोड़ का बंगला दिलाया.

नई दिल्ली: राहुल गांधी, राफेल डील पर सरकार को घेर रहे हैं तो अब बीजेपी राफेल के जवाब में रॉबर्ट वाड्रा को ले आयी है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि हथियार दलाल संजय भंडारी ने पिलाटस एयरक्राफ्ट डील के बदले राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को लंदन में 19 करोड़ का बंगला दिलाया. स्विस एयरक्राफ्ट कंपनी पिलाटस से डील यूपीए सरकार के वक्त 2012 में हुई थी, बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस राफेल सौदे को भी संजय भंडारी की कंपनी OIS को दिलाना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका. कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी के जीजाजी रॉबर्ट वाड्रा और बिचौलिए व हथियार विक्रेता संजय भंडारी के बीच सांठगांठ की वजह से 2012 में राफेल सौदा रद्द हुआ था. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने यहां मीडिया से कहा, "वाड्रा से निकट संबंध रखने वाले भंडारी ने 2008 में ऑफसेट इंडिया सोल्यूशन (ओआईएस) कंपनी बनाई और उसने राफॉट के साथ संयुक्त उपक्रम गठित किया. उसने पीछे के दरवाजे से राफेल विमान के ऑफसेट क्लॉज में प्रवेश करने का प्रयास किया." उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन पर भंडारी की कंपनी को काम देने का दबाव बनाया. उन्होंने कहा, "लेकिन जब दसॉ ने ओआईएस के आधारभूत संरचना की जांच की तो पाया कि उसके पास जरूरी मापदंड नहीं है. यह भी पाया गया कि भंडारी का संपर्क वाड्रा से है. इसलिए दसॉ पीछे हट गई और स्पष्ट किया कि वह आईओएस से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहता." हथियार डीलर संजय भंडारी ने रॉबर्ट वाड्रा को लंदन में 19 करोड़ का बंगला दिलाया: बीजेपी पात्रा ने आरोप लगाया, "यही कारण है कि राफेल सौदा कई वर्षों की बातचीत के बाद भी रद्द कर दिया गया, क्योंकि वाड्रा को इस सौदे से कोई कमीशन नहीं मिल रहा था." पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय वायुसेना की क्षमता के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने कहा, "जब बीजेपी सरकार 2014 में सत्ता में आई, भंडारी के विरुद्ध जांच शुरू किया हुई. 2016 में भंडारी के 18 परिसरों पर छापे मारे गए, जहां से कई गोपनीय दस्तावेज जब्त किए गए." उन्होंने कहा कि भंडारी की कंपनी को भारत सरकार ने काली सूची में भी डाल दिया. वाड्रा और भंडारी के बीच संबंध के बारे में बीजेपी नेता ने कहा कि 2016 में छापे के दौरान वाड्रा व भंडारी, वाड्रा के निकट सहयोगी मनोज अरोड़ा और भंडारी के रिश्तेदार सुमित चड्ढा के बीच ईमेल आदान-प्रदान का पता चला. पात्रा ने कहा, "एक ईमेल से पता चला कि भंडारी के रिश्तेदार चड्ढा ने वाड्रा को लंदन में एक फ्लैट के लिए 19 करोड़ रुपये दिए." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भंडारी की कंपनी ने 2012 में वाड्रा की हवाई यात्राओं के लिए भी भुगतान किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी
'जब अमित शाह बोलेंगे तो...', विपक्ष को किरेन रिजिजू ने दी सीधी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget