एक्सप्लोरर

शीला दीक्षित के बेटे संदीप ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, पीसी चाको पर लगाए गंभीर आरोप

संदीप दीक्षित ने सोनिया गांधी को पत्र लिख कहा है कि पीसी चाको ने मेरी मां शीला दीक्षित को आखिरी दिनों में परेशान किया था. अगर उन्हें प्रताड़ित नहीं किया गया होता तो आज वो हमारे साथ होतीं.

नई दिल्ली: दिल्ली के कांग्रेस नेता और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कहा है कि दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने मेरी मां शीला दीक्षित को आखिरी दिनों में परेशान किया था. अगर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया होता तो आज वो हमारे साथ होतीं.

इतना ही नहीं संदीप ने यह भी लिखा है कि सिर्फ़ पार्टी की बैठक में ही नहीं बल्कि सार्वजनिक मंचों पर भी शीला दीक्षित को प्रताड़ित किया गया था.

विदेश से लौटने के बाद राहुल गांधी शीला दीक्षित के आवास पर पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

संदीप दीक्षित के समर्थन में दिल्ली के 40 नेताओं ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है कि पीसी चाको ने शीला दीक्षित के आख़िरी दिनों मे उन्हें परेशान किया और सार्वजनिक मंचों से उनको दिक्कत पहुँचाई, पीसी चाको के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए.

पत्र में डॉक्टर के हवाले से ये भी लिखा गया है कि शीला दीक्षित की दो बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी और इस बार जब उनके ऊपर टेंशन बढ़ी तो वो उस टेंशन को झेल नहीं पाईं, उनका देहांत हो गया. शीला दीक्षित को ये लगने लगा था कि वो कांग्रेस पार्टी को तबाह कर रही हैं, जिस पार्टी से वो सबसे ज़्यादा प्यार करती थीं.

शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में सभी की आंखें नम, विकास कार्यों का जिक्र करके रोने लगी समर्थक

ये दो अलग अलग पत्र हैं एक संदीप ने लिखा है और एक उनके समर्थन में दिल्ली के नेताओं ने. इससे पहले जब संदीप दीक्षित और उनकी बहन लतिका सोनिया गांधी से मिलने गए थे तब भी बहन लतिका ने कांग्रेस अध्यक्ष को इस बात की जानकारी दी थी कि अम्मा के आख़िरी दिनों में उन्हें परेशान किया गया. अच्छा होता अगर वो लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनतीं तो शायद हम लोगों के साथ होतीं.

अपने निधन से एक दिन पहले शीला दीक्षित ने कहा था- मैं लड़ते हुए जाना चाहती हूं!

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और गांधी परिवार के बहुत अच्छे रिश्ते माने जाते हैं. शीला दीक्षित के निधन के बाद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी उनके घर गई थीं और जब राहुल गांधी विदेश से लौटे तो वो संदीप दीक्षित के साथ 5 घंटे तक उनके घर पर बैठे रहे. जब शीला दीक्षित का निधन हुआ था तो राहुल गांधी विदेश में थे.

दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने आज ही इस बात की जानकारी दी थी कि अगले 24 घंटे में दिल्ली को नया अध्यक्ष मिल जाएगा लेकिन इस आरोप के बाद लगता है कि मामला और टलने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
'छात्रों के साथ खड़े होने से कोई नहीं रोक सकता', इंडिया ब्लॉक सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट
बड़ा एक्शन: कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल लोगों के रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
गौतम गंभीर के कोचिंग से हटते ही पहला मैच जीते कप्तान श्रेयस अय्यर, जिम्बाब्वे को रौंदा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget