एक्सप्लोरर

समझौता एक्सप्रेस: साढ़े चार घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची, भारतीय रेल कर्मचारी लाहौर जाकर लाए ट्रेन

पाकिस्तान की ओर से रेल मंत्री शेख राशिद समझौता एक्सप्रेस 'हमेशा के लिए' बंद करने का एलान किया है. इसी के बाद कल पाकिस्तान से आने वाली समझौता एक्सप्रेस को लाहौर स्टेशन पर रोक दिया गया.

नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से बाघा बॉर्डर पर रोकी गई समझौता एक्सप्रेस आज सुबह आठ बजे नई स्टेशन पर पहुंच गई. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन अपने तय समय से साढ़े चार घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची. पाकिस्तान से भारत आई समझौता एक्सप्रेस में 117 यात्री सवार थे जिसमें 48 यात्री पाकिस्तानी हैं. समझौता एक्सप्रेस से लाहौर से नई दिल्ली पहुंचे यात्रियों से एबीपी न्यूज़ ने बात की. यात्रियों ने बताया कि टेंशन उस समय बढ़ गई थी जब ड्राइवर ने ट्रेन ले जाने से मना कर दिया था. इसके बाद जब भारत से ड्राइवर पहुंचे तब मन में शांति मिली.

दिल्ली की रहने वाली एक महिला जिनकी शादी पाकिस्तान में हुई है, वह पांच साल बाद दिल्ली लौटी हैं. उन्होंने कि जब वो लाहौर पहुंची तब उन्हें कश्मीर को लेकर चल रहे तनाव का पता चला. पाकिस्तान से भारत पहुंचे यात्रियों को एक नई समस्या ने घेर लिया है. उनका कहना है कि समझौता एक्सप्रेस बंद हो गई है इसलिए अब समझ नहीं आ रहा है कि वापस कैसे जाएंगे.

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान की ओर से लिए जा रहे उल्टे सीधे फैसलों से साफ है कि भारत सरकार के इस कदम से उसे कितनी बड़ी चोट लगी है. ऐसे ही फैसलों में से एक फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को बंद करने का था.

पाकिस्तान की ओर से रेल मंत्री शेख राशिद समझौता एक्सप्रेस 'हमेशा के लिए' बंद करने का एलान किया है. इसी के बाद कल पाकिस्तान से आने वाली समझौता एक्सप्रेस को लाहौर स्टेशन पर रोक दिया गया. पाकिस्तान की ओर से ड्राइवर और बाकी स्टाफ ने ट्रेन को भारत लाने से मना कर दिया. इसके बाद भारत ने ट्रेन लाने के लिए अपना एक इंजन, एक ड्राइवर और स्टाफ भेजा था.

भारत की ओर से समझौता एक्सप्रेस को चलाने या बंद करने का निर्णय विदेश मंत्रालय को करना है पर अभी तक विदेश मंत्रालय ने रेलवे को इस सम्बंध में कोई आफ़िशियल अपडेट नहीं दिया है. अगली ट्रेन का दिन सोमवार है इसलिए अभी तीन दिन का समय है. अटारी से लाहौर के लिए ट्रेन बृहस्पतिवार और सोमवार चलती है जबकि दिल्ली से अटारी के लिए ट्रेन बुधवार और रविवार को जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दोनों डोप टेस्ट पॉजिटिव, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
TB को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक, कर्नाटक-केरल के सांसद मौजूद
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

Embed widget