एक्सप्लोरर

बड़ी खबर: सचिन पायलट को डिप्टी सीएम पद से हटाया गया, गोविंद सिंह राजस्थान कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने

राजस्थान में सियासी संकट के बीच कांग्रेस के विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है. कांग्रेस के बागी विधायक सचिन पायलट और उनके समर्थक बैठक में नहीं पहुंचे.

जयपुर: सचिन पायलट को राजस्थान के डिप्टी सीएम पद से हटा दिया गया है. गोविंद सिंह को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. ये फैसला कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में लिया गया. कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीव सिंह सुरजेवाला ने ये जानकारी दी है. दरअसल, सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे थे. बैठक में कांग्रेस और निर्दलीय कुल 102 विधायक पहुंचे और उन्होंने एकमत से मांग की थी कि सचिन पायलट और उनके समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया जाए. बैठक में ये प्रस्ताव भी पास किया गया कि सचिन पायलट और बैठक से गायब विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए.

विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा भी मंत्री पद से बर्खास्त

कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, सचिन पायलट और उनके साथी बीजेपी की साजिश में फंस गए. मुझे खेद है कि ये लोग 8 करोड़ राजस्थानियों द्वारा चुनी गई कांग्रेस पार्टी की सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं. ये अस्वीकार्य है. इसलिए दुखी मन से कांग्रेस ने फैसला लिया है कि गोविंद सिंह को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है. सचिन पायलट को उनके पद से मुक्त किया जाता है. विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्री पद से हटाया जाता है.

खबर ये भी आ रही है कि सचिन पायलट बीजेपी में नहीं जाना चाहते हैं. उनका कहना है कि अगर उन्हें बीजेपी में शामिल होना होता, तो अभी तक जा चुके होते. माना जा रहा है कि सचिन पायलट अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं.

#WATCH Rajasthan: Inside visuals of MLAs attending the ongoing Congress Legislative Party (CLP) meeting at Fairmont Hotel in Jaipur.

राज्य में संभावनाएं तलाश कर रही है बीजेपी

जहां एक ओर राजस्थान कांग्रेस की बैठक चल रही थी, वहीं राजस्थान बीजेपी की बैठक भी हुई. गुलाबचंद कटारिया और राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया इस बैठक में शामिल हुए. माना जा सकता है कि राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच बीजेपी राज्य में संभावनाएं तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget