एक्सप्लोरर

'जिंदगी खटा-खट नहीं है', जब विदेश मंत्री एस जयशंकर का राहुल गांधी पर तंज

S Jaishankar jibe at Rahul Gandhi: विदेश मंत्री जयशंकर ने विपक्ष के नेता गांधी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जीवन आसान नहीं है, बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जिंदगी खटाखट नहीं है, इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है. 

एस जयशंकर ने जिनेवा में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, जब तक हम मानव संसाधन विकसित नहीं करते, तब तक कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है. जिंदगी 'खटा-खट' नहीं है. इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है. जीवन परिश्रम है. जिस किसी ने भी नौकरी की है और मेहनत की है, वह इसे जानता है. इसलिए मेरा आपके लिए यही संदेश है कि हमें कड़ी मेहनत करनी होगी. 

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दिया था बयान

दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने वादा किया था कि अगर कांग्रेस चुनाव जीतती है तो हर गरीब परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रुपये खटाखट ट्रांसफर होंगे. राहुल के इस बयान के बाद अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने भी 

और क्या बोले एस जयशंकर?

एस जयशंकर ने कहा, कोई भी देश बिना मैन्युफैक्चरिंग के शक्तिशाली नहीं बन सकता. उन्होंने कहा, और ऐसे लोग हैं जो कहते हैं कि हम इसमें असमर्थ हैं, हमें इसका प्रयास भी नहीं करना चाहिए. तो वे अपने आप से पूछें, क्या आप वास्तव में मैन्युफैक्चरिंग के बिना दुनिया में एक प्रमुख शक्ति बन सकते हैं? क्योंकि एक प्रमुख शक्ति को प्रौद्योगिकी की आवश्यकता होती है. मैन्युफैक्चरिंग के विकास के बिना कोई भी तकनीक विकसित नहीं कर सकता.

इससे पहले एस जयशंकर ने जिनेवा में कहा, भारत उन कुछ देशों में शामिल है जो युद्ध के मैदान के बाहर समाधान खोजने के लिए रूस और यूक्रेन दोनों के साथ बात करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन जोर दिया कि बातचीत तभी हो सकती है जब दोनों पक्षों की सहमति हो. 

S Jaishankar: ‘हाईजैक प्लेन में पिता थे सवार’, 1984 की घटना पर एस. जयशंकर बोले- मैंने ही हैंडल किया था केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget