एक्सप्लोरर

खास मेहमान पीएम मोदी को जूडो चैंपियनशिप दिखाने ले जाएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन

ईस्ट ईकोनॉमिक फोरम के लिए मंगलवार शाम रूस रवाना हो रहे पीएम मोदी 5 नवंबर को राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्लादिवोस्तक में चल रही जूडो प्रतिस्पर्धा देखने भी जाएंगे.

नई दिल्लीः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जूडो के शौकीन हैं यह पूरी दुनिया जानती है मगर पुतिन अपने इस शौक को कूटनीति में शामिल करने की कला भी बखूबी जानते हैं. लिहाजा व्लादिवोस्तक की मेजबानी कर रहे रूसी राष्ट्रपति ने अपने खास मेहमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जूडो चैंपियनशिप के अखाड़े में ले जाने का कार्यक्रम भी बनाया है. ईस्ट ईकोनॉमिक फोरम के लिए मंगलवार शाम रूस रवाना हो रहे पीएम मोदी 5 नवंबर को राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्लादिवोस्तक में चल रही जूडो प्रतिस्पर्धा देखने भी जाएंगे.

विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी दो खास कार्यक्रमों में एक साथ नजर आएंगे. राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी जहां ४ सितंबर की शाम को व्लादिवोस्तक के उस शिपयार्ड में जाएंगे जहां भारी-भरकम टैंकर व आईस कटर जहाज बनाए जाएंगे. दोनों नेता एक साथ जहाज के डैक पर भी नजर आएंगे. इसके अलावा ५ सितंबर को राष्ट्रपति पुतिन औऱ पीएम मोदी एक जूडो प्रतिस्पर्धा देखने के लिए भी जाएंगे. रूस में जारी इस जूनियर वर्ग जूडो प्रतियोगिता के लिए एक भारतीय टीम पहले से वहां हैं.

राष्ट्रपति पुतिन अपनी आर्थिक कूटनीतिक के इस बड़े कार्यक्रम ईस्ट इकोनॉमिक फोरम के हाशिए पर पहले भी जूडो प्रतिस्पर्धा का आयोजन करवा चुके हैं. बीते साल जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ पुतिन व्लातिवोस्तक में जिगोरो कानो जूडो प्रतियोगिता को देखने गए थे.

मंगोलियाई समाचार पत्र को दिए हालिया साक्षात्कार में पुतिन ने बाकायदा इस बात को स्वीकार भी किया की वो जूडो का इस्तेमाल कूटनीतिक रिश्ते सुधारने के लिए भी करते हैं. समाचार एजेंसी तास के मुताबिक पुतिन ने साक्षात्कार में कहा कि जूडो ने मंगोलिया के राष्ट्रपति खात्मागिन बुतुलगा के साथ बेहतर संबंध बनाने में उनकी मदद की. रूसी राष्ट्रपति ने अपने मंगोलियाई समकक्ष को एक बेहतरीन जूडो खिलाड़ी भी करार दिया. पुतिन कह चुके हैं कि मेरे लिए जूडो केवल खेल नहीं है. जूडो किसी भी व्यक्ति की इच्छा शक्ति को बढ़ाता है, दूसरों का सम्मान करना और चोट झेलने के बावजूद दोबारा खड़े होकर सम्मान के साथ विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने का माद्दा बढ़ाता है.

ये भी पढ़ें

इमरान खान का बड़ा बयान, कहा-पाकिस्तान कभी भारत के साथ जंग शुरू नहीं करेगा पाक में पहली बार जाधव से हुई भारतीय राजनयिक की मुलाकात, निगरानी के दबाव में दोहराई पाकिस्तानी रटंत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget