एक्सप्लोरर

चीन और भारत के एलएसी पर तनाव के बीच रूस ने ये कहकर दिया झटका

सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश भारत के साथ उसके करीबी रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब है कि अमेरिका, जापाना और ऑस्ट्रेलिया ने साल 2017 में लंबे समय से लंबित पड़े क्वाड को मंजूरी दी थी, ताकि चीन की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आक्रामकता को काउंटर किया जा सके.

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका की अगुवाई वाली पश्चिमी देशों के ऊपर यह आरोप लगया है कि वे मॉस्को और नई दिल्ली के बीच गहरी साझीदारी को कमजोर करने में लगी हुई है. मंगलवार को सरकारी थिंक टैंक रशियन इंटरनेशनल अफेयर्स काउंसिल को वीडियो लिंक से संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री ने मॉस्को और बीजिंग के प्रभाव को काउंटर करने के लिए पश्चिमी ताकतों पर निशाना साधा.

सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश भारत के साथ उसके करीबी रिश्तों को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.  गौरतलब है कि अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने साल 2017 में लंबे समय से लंबित पड़े क्वाड को मंजूरी दी थी, ताकि चीन की हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आक्रामकता को काउंटर किया जा सके. हालांकि, अमेरिका ने कहा कि क्वाड कोई गुट नहीं बल्कि आपसी हितों और मूल्यों को साझा करने वाले ग्रुप हैं जो सामरिक तौर पर महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मजबूत कर रहे हैं.

रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस तमाम मतभेदों के बावजूद वैश्विक संगठनों के दायरे में रहकर काम करना चाहता है. उन्होंने कहा, पश्चिमी देश एकध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था कायम करना चाहते हैं लेकिन रूस और चीन कभी भी उसके पिछलग्गू नहीं बनेंगे.

सर्गेई लावरोव ने कहा, मिसाइल टेक्नॉलजी कंट्रोल को लेकर भी भारत पर अमेरिका के दबाव का यही मकसद है. लावरोव संभवत: एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर रूस के साथ हुई भारत की 5.4 अरब डॉलर की डील का जिक्र कर रहे थे. अमेरिका इस डील का विरोध करता रहा है और प्रतिबंध लगाने की बात करता है. रूसी विदेश मंत्री ने कहा, भारत इस वक्त पश्चिमी देशों की आक्रामक, नियमित और छलपूर्ण नीति का टारगेट बन गया है क्योंकि वे इंडो-पैसेफिक या कथित क्वाड को बढ़ावा देकर चीन के खिलाफ अपने खेल में उसे शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी तरफ, पश्चिमी देश भारत के साथ हमारे खास और करीबी रिश्तों को भी कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों ने बहुध्रुवीय दुनिया की व्यवस्था को खारिज कर दिया है. पश्चिम, रूस और चीन को दरकिनार करते हुए अपनी एकध्रुवीय दुनिया में बाकियों को भी हर तरीके से घसीटने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की ईसाई और हिन्दू महिलाओं के साथ चीन में कैसा होता है सलूक? जानिए अमेरिकी राजनयिक का दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget